मेरठ में पत्नी की हत्या के बाद पति ने आत्महत्या की
मेरठ । मेरठ जिले में रविवार को पारिवारिक कलह के कारण एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। रविवार को पुलिस को लोगों द्वारा एक महिला और एक पुरुष के शव मिलने के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। मृतकों सूरज (24) और मवी (22) हैं। जो पति-पत्नी थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमें फोन आया कि दो लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचने के बाद हमने देखा कि एक महिला बाइक के पास जमीन पर मृत पड़ी थी पास में एक आदमी पेड़ से लटका था। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि उस व्यक्ति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। इस मामले में फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे जांच की जा रही है।

अग्निकांड से दहला ओडिशा, राष्ट्रपति सहित कई नेताओं की संवेदना
राज्यसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने लगाये गंभीर आरोप
ओपिनियन पोल में ममता बनर्जी की जीत की संभावना, चुनावी सरगर्मी बढ़ी
विदेशी भूमि पर मौत: कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, शव मिलने में 3 सप्ताह
दुबई हवाई अड्डे के पास सुरक्षा घटना, इजराइल ने ईरान में 200 लक्ष्यों को निशाना बनाया