रोहतक जेल लौटा राम रहीम
रोहतक। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख एवं यौन शोषण का दोषी राम रहीम 21 दिन की फरलो काटने के बाद बुधवार को रोहतक स्थित सुनारिया जेल में पहुंचा। राम रहीम के जेल आने के दौरान पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन किए हुए थे। फरलो के दौरान वह बागपत के बरनावा आश्रम में रहा। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले यह फरलो दी गई थी। इधर, जेल जाने के बाद राम रहीम 10वीं बार जेल से बाहर आया था। साध्वियों के यौन शोषण और कत्ल केस में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो मंजूर हुई थी। इससे 2 दिन पहले ही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को कहा था कि वह राम रहीम को सोच-समझकर ही फरलो या पैरोल दे। इसके बाद सरकार ने राम रहीम को इस शर्त पर फरलो दी कि वह सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में नहीं जाएगा। वह पूरे 21 दिन बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। इसलिए वो 21 दिन की फरलो के दौरान बागपत के बरनावा आश्रम में रहा।

‘इमोशनल ड्रामा बंद होना चाहिए’—यूके राइडर के भाई ने साधा अनुराग डोभाल पर निशाना
स्टेज पर ही फैंस को डांटते नजर आए जूनियर एनटीआर, वीडियो चर्चा में
भक्तों के लिए नया नियम, मां विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श पर रोक
वायरल वीडियो: ‘द 50’ के टास्क में रजत दलाल और फैजू के सामने बड़ी चुनौती
स्कूलों में आधार अपडेट की तैयारी, बड़े स्कूलों में लगेगा कैंप
वैश्विक तनाव का असर, यूपी के गेहूं व उत्पादों के 1600 करोड़ के निर्यात पर ब्रेक
10 हजार रुपये की मांग पड़ी भारी, सीडीओ पर गिरी गाज
‘धुरंधर 2’ से डरने वाली बात नहीं! ‘टॉक्सिक’ की रिलीज बदलने का कारण कुछ और
राज्य कर्मचारियों पर सख्ती की तैयारी, संपत्ति लेनदेन की देनी होगी जानकारी