पिकनिक मनाकर लौट रही स्कूल बस पलटी....
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालय के बच्चे मंगलवार को भ्रमण के लिए लखनऊ गए थे। वहां से लाैटते समय स्कूल बस बाइक सवार को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई और 50 मीटर तक बस घिसटती चली गई।
हादसे में एक बाइक सवार सहित पांच बच्चों की मौत होने की बात कही जा रही है। वहीं, 12 बच्चों को गंभीर चोटें आईं। शेष मामूली घायल हुए। बस में 42 बच्चे सवार थे।
चिड़ियाघर लखनऊ घूमकर लौट रहे थे बच्चे
विकास खंड सूरतगंज के हरक्का के कंपोजिट विद्यालय के बच्चों को चिड़ियाघर लखनऊ भ्रमण के लिए ले जाया गया था। वहीं से वापस आते समय देवा के सलारपुर के पास स्कूल बस के सामने बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में बस पलट गई।
हादसे में पांच की मौत
बताया जा रहा है कि बस की गति काफी तेज थी, जिस कारण वह करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। मृत बच्चों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा में भर्ती कराया गया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। पुलिस मौके पर है।

विदेश नीति पर संसद और जनता के सामने जवाबदेही की मांग
पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मुद्दे फिर उजागर
टीम मीटिंग में दिखा अनुशासन और फोकस
21 निविदाओं से NHAI को मिली मजबूत प्रतिस्पर्धा
राज्यसभा चुनाव से पहले बयान ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चा
यूएई ने कहा, देश में रहने वाले भारतीय पूरी तरह सुरक्षित।
ईद के मंच से विपक्षी एकता का संदेश देती नजर आईं ममता।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आसान बनाने की पहल।
लंबी दूरी तक मार करने वाली घातक मिसाइल से बढ़ी चिंता