20 शहरों में टेम्प्रेचर 40 डिग्री पार
भोपाल। बारिश, आंधी-ओले का दौर थमने के बाद मध्यप्रदेश में गर्मी का असर बढ़ गया है। शुक्रवार को इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत प्रदेश के 20 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी, 19 और 20 अप्रैल को गर्मी का असर रहने का अनुमान जताया है। 21 अप्रैल से अगले 3 दिन के लिए आंधी-बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है। शुक्रवार को गर्मी के सीजन के 50 दिन पूरे हो जाएंगे। मौसम के तेवर नरम रहने के कारण इस दौरान सिर्फ एक बार ही पारा 40 डिग्री पारा पहुंच सका है। मार्च में 28 तारीख को दिन का तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया था। अप्रैल के 18 में से 14 दिन बादल, बारिश, आंधी में बीत गए। पिछले तीन दिन से शहर में तापमान अधिकतम 39 डिग्री के पार बना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। जिसका प्रदेश में असर रहेगा। इस वजह से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन भी भीगेंगे। शुक्रवार को सीजन में पहली बार प्रदेश में तेज गर्मी पड़ी। सबसे गर्म धार रहा। नौगांव, गुना, शिवपुरी और धार सबसे गर्म रहे। यहां पारा 41 डिग्री से ज्यादा रहा। धार में सबसे अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बैतूल, सागर, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, खरगोन, सतना, शाजापुर, दमोह, उज्जैन, रीवा, मंडला, मलाजखंड, रतलाम, खजुराहो और नर्मदापुरम में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा।
अप्रैल में 11 दिन तक लगातार बारिश का रिकॉर्ड
अप्रैल में बारिश के कई रिकॉर्ड टूटे। भोपाल में करीब पौने 2 इंच बारिश हो गई। वहीं, अप्रैल में लगातार 11 दिन तक बारिश होने का रिकॉर्ड भी बना है। 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रदेश में लगातार बारिश हुई है। अब 21 अप्रैल से फिर प्रदेश भीग जाएगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मार्च 2026)
ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
हरदीप पुरी ने कहा- “कोई लॉकडाउन प्रस्ताव विचाराधीन नहीं”
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार
रतलाम के डायल-112 हीरोज: मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को त्वरित सहायता कर पहुँचाया अस्पताल