दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध, रन-वे पर खड़ा हो गया शख्स
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में एक बार फिर सेंधमारी हो गई। यहां रनवे पर विमान उड़ने ही वाला था कि उसके सामने एक शख्स आकर खड़ा हो गया। गनीमत रही कि चालक ने विमान को रोक लिया। इससे पहले भी बीते दिनों, एक शख्स डिजी यात्रा सिस्टम में सेंध लगाकर एयरोब्रिज तक पहुंचने में कामयाब हो गया था। वहीं, अब एक शख्स उड़ान भरने को तैयार एक विमान के सामने आकर खड़ा हो गया। गनीमत रही कि सही समय पर विमान के पायलट की नजर इस शख्स पर पड़ गई और बिना किसी देरी के विमान को रोक लिया गया। नहीं तो आज रन-वे पर खड़े इस शख्स के साथ विमान में बैठे सैकड़ों मुसाफिरों की जिंदगी दांव पर लग जाती। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात्रि करीब 11:50 बजे एयर इंडिया का एक विमान उड़ान भरने के लिए आगे बढ़ने ही वाला था, तभी पायलट को रन-वे पर कोई शख्स टहलता हुआ नजर आया। सैकड़ों मुसाफिरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को वहीं रोक लिया। इसके बाद, पायलट ने रन-वे पर टहल रहे इस शख्स की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। एटीसी ने इसके लिए एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर को मामले की जानकारी देते हुए रन-वे क्लियर कराने को कहा।
सूचना मिलते ही एओसीसी ने एयरसाइट पर मौजूद फॉलो-मी व्हिकल और सीआईएसएफ की क्विक एक्शन टीम रन-वे पर पहुंची। सुरक्षाकर्मियों को पता चला कि यह शख्स शराब के नशे में बुरी तरह से धुत था। लंबी जद्दोजहद के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इस युवक पर काबू पाया और टर्मिनल बिल्डिंग में लाए। इस पूरी कवायद में करीब 20 से 25 मिनट का समय लग गया। रन-वे क्लियर होने के बाद एयर इंडिया का विमान उड़ान के लिए आगे बढ़ गया। वहीं, टर्मिनल पर पहुंचने के बाद इस शख्स से पूछताछ में युवक की पहचान इमाम के रूप में हुई है। आरोपी हरियाणा के नूह का रहने वाला है। उसने बताया वह एयरपोर्ट की चारदीवारी फांदकर एयर साइट में दाखिल हुआ था। एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान