“जसप्रीत बुमराह से नफरत थी…” रवि शास्त्री का चौंकाने वाला खुलासा
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने एक इंटरव्यू के दौरान कई खुलासे किए. इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह से नफरत से लेकर खुद को मिली सबसे बड़ी सलाह तक जैसी कई बड़ी बातों का जिक्र किया. रवि शास्त्री ने विराट कोहली के बारे में भी एक ऐसी बात बताई, जिससे शायद ज्यादातर लोग इत्तेफाक भी रखें. रवि शास्त्री 2017 से लेकर 2021 तक टीम इंडिया के कोच रहे थे. उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने कई उपलब्धियां हासिल की थी.
रवि शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह पर क्या बोला?
जसप्रीत बुमराह की बात करें तो वो इन दिनों इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं. रवि शास्त्री भी कमेंट्री करने के मकसद से इंग्लैंड में ही हैं. इसी दौरान रवि शास्त्री के एक इंटरव्यू की क्लिप सामने आई है, जिसमें वो एक सवाल के जवाब में जसप्रीत बुमराह का नाम ले रहे हैं. स्टिक टू क्रिकेट ने ये वीडियो पोस्ट किया है, जिसे रवि शास्त्री ने रिपोस्ट भी किया है.
बुमराह को फेस करने से नफरत करूंगा- शास्त्री
रवि शास्त्री से पूछा गया कि अभी के समय में वो किस एक गेंदबाज को फेस करने से नफरत करेंगे? यानी कि उसका सामना करने से बचना चाहेंगे? इसके जवाब में भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच ने जसप्रीत बुमराह का नाम लिया.
‘विराट कोहली बेस्ट और प्रभावशाली खिलाड़ी’
रवि शास्त्री से एक सवाल मॉडर्न डे क्रिकेट के बेस्ट बल्लेबाज को लेकर भी हुआ, जिसके जवाब में उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया. शास्त्री ने कहा कि विराट बीते एक दशक से बेस्ट प्लेयर ही नहीं हैं बल्कि सबसे ज्यादा प्रभावशाली खिलाड़ी भी हैं.
रवि शास्त्री ने इंटरव्यू के दौरान खुद को मिली अपनी बेस्ट सलाह के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि बेहतरीन सलाह मुझे रिची बेनो से मिली थी, जब मैंने कमेंट्री करना शुरू किया था. शास्त्री के मुताबिक रिची बेनो ने उनसे कहा था कि तुम्हें इस बात के पैसे नहीं मिल रहे कि कितने ज्यादा शब्द बोलते हो बल्कि इस बात के रहे हैं कि क्या बोल रहे हो.

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह