प्रदेश में दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ाकर इतने प्रतिशत करने का लक्ष्य, NO 1 राज्य का दर्जा करना है अर्जित
इंदौर: मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को महू के आशापुरा गांव में बनने वाली गौशाला के भूमिपूजन के लिए इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने सबसे पहले हनुमान जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। फिर कहा कि हमारी सरकार ने गौवंश की रक्षा का संकल्प लिया है। इंदौर नगर निगम बड़ी गौशाला बनाने जा रहा है। इंदौर के अलावा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर नगर निगम भी दस हजार की क्षमता वाली गौशाला संचालित करने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राज्य सरकार दूध उत्पादन के लिए नई योजना ला रही है। इसका नाम अंबेडकर जी के नाम पर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास मध्य प्रदेश में दूध उत्पादन क्षमता को 9 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का है। दूध उत्पादन अभियान से न केवल दूध उत्पादकों की आय बढ़ेगी, बल्कि मध्य प्रदेश दूध उत्पादन में भी नंबर वन राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के सिलसिले में देश के गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पितृ पर्वत पहुंचे. यहां उन्होंने हनुमान आरती में हिस्सा लिया. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें पितृ पर्वत से जुड़े कार्यों की जानकारी दी. वह यहां करीब 20 मिनट तक रुके.

‘नारी शक्ति वंदन’ पर गरमाई सियासत, ट्रैक्टर लेकर पहुंचे विधायक; पुलिस से भिड़ंत
दिल्ली से बड़ा सियासी झटका: राघव सहित सात AAP सांसद BJP में, संजय सिंह ने जताई नाराज़गी
हजारों परिवारों का ‘घर का सपना’ होगा पूरा
चुनावी रैली में मोदी का आत्मविश्वास, बोले- 4 मई के बाद सत्ता हमारी
उड़ान के दौरान आई दिक्कत, भोपाल में उतारा गया एयर इंडिया का विमान
ED की छापेमारी से मचा हड़कंप, भुल्लर केस में जांच तेज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है यह प्यारी झलक
US ने ड्रग्स नेटवर्क पर कसा शिकंजा, समुद्र में नाव पर हमला, 3 की मौत