यूपी मंत्री की बयानबाज़ी से सियासत गरम, ममता और केजरीवाल पर तीखे शब्दबाण
उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि हम ताड़का की तरह ममता बनर्जी को खत्म कर देंगे. उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी विवादित टिप्पणी की. रघुराज सिंह ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के रावण बन गए थे. अब दिल्ली का रावण खत्म हो गया है.
ममता बनर्जी और केजरीवाल पर बोलते हुए रघुराज सिंह ने कहा, ‘ऐसे लोग मुगल काल में भी गद्दार थे और अब जब हम सत्ता में हैं, तब भी वे गद्दार हैं. ममता बनर्जी खुद को हिंदू कहती हैं, लेकिन कभी किसी हिंदू मंदिर में पूजा करने नहीं गईं. हमारे लोगों ने दिल्ली के रावण का नाश किया है. केजरीवाल दिल्ली के रावण बन गए थे. उन्होंने कहा था कि मैं ही दिल्ली का सीएम बनूंगा, इसलिए दिल्ली का रावण अब खत्म हो गया है. अब ताड़का (रामायण में खलनायक) को मारना है. इसलिए हम ताड़का की तरह ममता बनर्जी को खत्म कर देंगे. हम उन्हें चुनावों में हराएंगे.’
पहले भी दिया था विवादित बयान
रघुराज सिंह वहीं नेता हैं जिन्होंने होली पर विवादित बयान दिया था. अलीगढ़ के रघुराज सिंह ने कहा था कि होली पर सफेद टोपी वाले घर से बाहर तिरपाल का हिजाब पहनकर निकलें. उन्होंने कहा कि रमजान के दौरान जुमे की नमाज और होली त्योहार एकसाथ पड़ रहे हैं.
रघुराज सिंह उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में राज्य श्रम एवं रोजगार मंत्री हैं. उन्होंने कहा था कि मैं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में राम मंदिर बनवाने के लिए पूरी संपत्ति लगा दूंगा. यहां पर मंदिर बनने के बाद मैं पहली ईंट रखूंगा.

लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट
राजस्थान रॉयल्स बिक्री विवाद में नए आरोप, प्रक्रिया पर उठे सवाल
SP नेता पर आरोप, 50 करोड़ की संपत्ति नाम करने का दावा
व्यापारिक टकराव तेज! United States ने Beijing को दी चेतावनी