धमतरी के जंगलों में शिकारी सक्रिय, दो मवेशी और एक बंदर का शव मिला
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी ब्लाक के जंगलों में शिकारी अभी भी सक्रिय हैं। मंगलवार को दुगली रेंज के चारगांव जंगल में दो मवेशी और एक बंदर का शव मिला। जंगल के बीच स्थित तालाब का पानी पीने से मौत होने की बात सामने आई है। गर्मी के कारण तालाब का ज्यादातर पानी सूख गया है।
वन्य प्राणियों का जंगलों में हो रहा शिकार
आशंका जताई जा रही कि वन्य प्राणियों का शिकार करने के लिए किसी ने पानी में जहर मिला दिया होगा। इस पानी को मवेशी और बंदर पी गए जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल वन विभाग तालाब के पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जानकारी अधिकारी दे रहे हैं।
बता दें कि नगरी ब्लाक में वन्य प्राणी शिकार का यह पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व भी हिरण सहित अन्य वन्यप्राणियों का शिकार किया जा चुका है। कुछ आरोपी पकड़े भी गए, लेकिन कई बच निकले।
संबंधित विषय:

तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत