‘केसरी चैप्टर 2’ की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, पहले दिन ही बिके बंपर टिकट
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे स्टारर केसरी चैप्टर 2 अब कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर और ट्रेलर काफी दमदार रहा है, जिससे इसके चारों ओर अच्छा खासा माहौल बन गया है। इसके साथ ही फिल्म को रिलीज के दिन गुड फ्राइडे की छुट्टी का भी फायदा मिलेगा। ऐसे में इसकी शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर अच्छी होने की उम्मीद है। लेकिन क्या वाकई में फिल्म सही दिशा में बढ़ रही है? चलिए जानते हैं पहले दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट में।
डे 1 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
फिल्म के मेकर्स को इस फिल्म की कहानी पर पूरा भरोसा है इसी वजह से उन्होंने आज मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़, बेंगलुरु और कोलकाता में अर्ली स्क्रीनिंग रखी गई। इन शो की बुकिंग हाल ही में शुरू हुई थी और कुछ ही देर में सभी टिकट बिक गए। इससे साफ है कि लोगों के बीच फिल्म को लेकर अच्छा माहौल है।
अब फिल्म की रेगुलर एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। स्पेशल स्क्रीनिंग के अच्छे रिस्पॉन्स के बाद उम्मीद है कि बाकी टिकटों की बुकिंग भी तेजी से होगी। अभी तक करीब 1,800 शो लिस्ट हो चुके हैं और इनकी बुकिंग ठीक-ठाक चल रही है सीमित स्क्रीनिंग के बावजूद फिल्म ने सुबह 10 बजे तक पहले दिन के लिए 3,000 से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं, जिससे करीब 9 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है। फिलहाल टिकट की कीमत 250 रुपये से भी कम है, जो कि ठीक मानी जा रही है।
अब तक की बुकिंग में सबसे ज्यादा टिकट एनसीआर रीजन में बिके हैं, उसके बाद मुंबई का नंबर आता है। राज्यों में दिल्ली और महाराष्ट्र सबसे आगे हैं। अभी कुछ कहना जल्दी होगा लेकिन कल तक एडवांस बुकिंग और शो की संख्या को लेकर तस्वीर और साफ हो जाएगी।
केसरी चैप्टर 2 का टारगेट
केसरी चैप्टर 2 फिल्म केसरी की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है इसलिए इसको लेकर पहले से ही लोगों में एक्साइटमेंट है। फिल्म गुड फ्राइडे के दिन रिलीज हो रही है जो एक छुट्टी का दिन है इससे इसे अच्छा फायदा मिल सकता है।
हालांकि यह फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है और इसे ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है, जिसका मतलब है कि इसकी ऑडियंस थोड़ी सीमित हो सकती है। इस फिल्म की कामयाबी काफी हद तक लोगों के रिएक्शन और मुँहजबानी प्रचार पर टिकी रहेगी। ऐसे में अगर पहले दिन की एडवांस बुकिंग 4 से 5 करोड़ तक पहुँच जाए,तो ये एक अच्छी शुरुआत मानी जाएगी।

तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत