झाइयां और दाग होंगे गायब, जानिए घरेलू उपाय से कैसे करें इलाज
चेहरे की पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए लोग तमाम तरह की क्रीमों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए कई महंगे ट्रीटमेंट भी होते हैं, जो हर किसी की के बजट में नहीं होते। इसी के चलते हम आपको एक ऐसी सस्ती चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से चेहरे की पिगमेंटेशन दूर हो सकती है।
यहां हम बात कर रहे हैं कपूर की, जिसका इस्तेमाल भी आसान है और जिसे सही तरह से लगाकर आप अपने चेहरे को दमका सकते हैं। चेहरे की पिगमेंटेशन हटाने के लिए कपूर का इस्तेमाल कई विधियों से किया जाता है। इस लेख में हम आपको इसी की जानकारी देंगे। ताकि आप महज दो रूपये में आने वाले कपूर से चेहरे की पिगमेंटेशन को छूमंतर कर सकें।
कपूर और नारियल का तेल
कपूर के इस्तेमाल से पहले ये जान लें कि इसे कभी भी सीधा चेहरे पर नहीं लगाना होता है। इसके इस्तेमाल का पहला तरीका है नारियल के तेल में कपूर मिक्स करके। इस नुस्खे के लिए सबसे पहले कपूर को पीस लें। इसके बाद इसे नारियल के तेल में अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे आप एक बोतल में करके स्टोर भी कर सकते हैं। जब ये सही से मिक्स हो जाए तो इसे अपने चेहरे पर रुई या फिर ब्रश की मदद से अप्लाई करें। इसका इस्तेमाल रात में सोने के समय करें, ताकि इसका प्रभाव ज्यादा देखने को मिले।
कपूर और एलोवेरा जेल
इन दोनों चीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे को ग्लो देने का काम करेंगे और चेहरे की पिगमेंटेशन को खत्म करने में मदद करेंगे। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो कपूर को पीस लें। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब इसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए इस पेस्ट को पिगमेंटेशन वाली त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट इसे ऐसे ही रहने दें और फिर सादा पानी से अपना चेहरा धो लें। आप ऐसा हर रोज कर सकते हैं। दो से तीन हफ्ते बाद इसका असर देखें।
कपूर और गुलाब जल
वैसे तो गर्मी के मौसम में गुलाब जल चेहरे की कई परेशानियों को दूर करता है। लेकिन जब इसका इस्तेमाल कपूर में मिलाकर किया जाएगा तो इससे पिगमेंटेशन भी छूमंतर हो जाएगा। इसके इस्तेमाल के लिए कपूर को पीसकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स करें। चाहें तो कपूर के टुकड़ों को गुलाब जल की बोतल में डालकर इसका टोनर बना लें। इस टोनर का इस्तेमाल दिन में दो बार करें। इस टोनर का इस्तेमाल नियमित रूप से करें और इसका असर देखें।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार