अवैध अप्रवासियों को ट्रंप का ऑफर , "जाना है तो टिकट और पैसे हम देंगे"
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अवैध अप्रवासियों की निकासी को लेकर एक और बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप अवैध अप्रवासियों को स्वेच्छा से अमेरिका छोड़कर अपने देश जाने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम देश में अवैध रूप से रह रहे उन अप्रवासियों को पैसे और विमान का टिकट देंगे जो स्वेच्छा से लौटने को इच्छुक हैं। मगर आप जाओ तो सही। इस सहूलियत के ऐलान से पहले वह धमकी भी दे चुके हैं कि अगर आप स्वेच्छा से नहीं जाना चाहते हैं। तो अमेरिका कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। जेल भी भेजा जा सकता है, जहां से फिर स्वदेश वापसी संभव नहीं होगी।
ट्रंप ने किया वापसी कार्यक्रम का ऐलान
ट्रंप लगातार अवैध अप्रवासियों को यह संदेश दे रहे हैं कि स्वेच्छा से अपने देश वापस लौट जाओ, यही आप लोगों के हित में है। उन्होंने मंगलवार को प्रसारित 'फॉक्स नोटिसियास' को दिए साक्षात्कार में कहा कि हमारा प्रशासन हत्यारों को देश से निकालने पर ध्यान केंद्रित किए हुए है। बावजूद हम अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अन्य लोगों के लिए स्वेच्छा से वापसी कार्यक्रम लागू करेंगे। ताकि जो लोग खुद यहां से जाना चाहते हैं, उनकी वापसी को सुविधाजनक बनाया जा सके।
घर जाओ, पैसे और टिकट हमसे लो
अवैध अप्रवासियों के लिए ट्रंप का संदेश साफ है कि आप सभी स्वेच्छा से घर वापसी करो, अपने देश जाओ। आपकी वापसी का इंतजाम यानि पैसे और टिकट हम देंगे। उन्होंने योजना के बारे में कुछ जानकारी दी और कहा कि अमेरिका आप्रवासियों को विमान का किराया और कुछ पैसे देगा। ट्रंप ने कहा, "हम उन्हें कुछ पैसे देंगे। हम उन्हें विमान का टिकट देंगे और अगर वे अच्छे हैं और वापस आना चाहते हैं तो हम उनके साथ काम करेंगे। हम उनके साथ मिलकर काम करेंगे ताकि उन्हें जल्द से जल्द कानूनी रूप से वापस लाया जा सके।"

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार