राजा भोज विमानतल पर वार्षिक “एंटी-हाईजैक मॉक ड्रिल” का हुआ सफल आयोजन
भोपाल : राजा भोज विमानतल, भोपाल पर सोमवार को वार्षिक “एंटी-हाईजैक मॉक ड्रिल” का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य विमान हाईजैक जैसी आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।
ड्रिल के दौरान एक विमान के अपहरण की प्रतीकात्मक स्थिति को निर्मित किया गया, जिसमें हाईजैक की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित और योजनाबद्ध प्रतिक्रिया क्रियान्वित की गई। एटीसी द्वारा विमान के हाईजैक की सूचना प्राप्त होते ही एरोड्रम कमेटी के सभी सदस्यों को तत्काल सूचित किया गया, इसके बाद सभी सदस्य भोपाल विमानतल पर तकनीकी ब्लॉक के द्वितीय तल पर स्थित एरोड्रम कमेटी कंट्रोल रूम में एकत्रित हुए। इस कमेटी की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) द्वारा की जाती है, जो कि केन्द्रीय समिति से समन्वय करके त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करती है।
इस मॉक ड्रिल का नेतृत्व आईपीएस श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु, सचिव, गृह विभाग, की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान विभिन्न सुरक्षा और आपातकालीन एजेंसियों के मध्य बेहतर समन्वय एवं कार्रवाई की वास्तविकता को परखा गया।
ड्रिल के दौरान सभी एजेंसियों ने आपसी सहयोग एवं तत्परता का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास से यह सुनिश्चित हुआ कि भोपाल हवाई अड्डा किसी भी आपात स्थिति में सभी संबंधित विभागों के साथ तत्काल और समन्वित रूप से कार्य करने के लिए तैयार है।
ड्रिल में विमानपत्तन निदेशक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण रामजी अवस्थी, कमाण्डेंट केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अतुल भनौत्रा, मेजर विवेक वशिष्ठ, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, राज्य शासन के प्रतिनिधि, जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर अंकुर मेशराम,जिला पुलिस की ओर से अपर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो, भारतीय सेना, इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।

राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं