शुभमन गिल और साई सुदर्शन की बल्लेबाजी ने KKR को किया नतमस्तक, GT ने 7 विकेट से हराया
GT vs KKR: गुजरात टाइटंस की टीम को आईपीएल 2025 में रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है. शुभमन गिल की अगुवाई में इस टीम ने अब KKR को उसके घर ईडन गार्डन्स में 39 रनों से हराया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 198 रन बनाए, जवाब में KKR की बल्लेबाजी फेल रही और उसने इस सीजन पांचवां मैच गंवाया. वहीं दूसरी ओर गुजरात की टीम 8 में से 6 मैच जीत चुकी है और वो अंक तालिका में टॉप पर है. गुजरात की जीत के हीरो शुभमन गिल रहे. गुजरात के कप्तान ने 55 गेंदों में 90 रन बनाए. उनके साथी ओपनर साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. जॉस बटलर ने 23 गेंदों में 41 रन ठोके.
गुजरात की बेहतरीन गेंदबाजी
अच्छी बैटिंग के बाद गुजरात के खिलाड़ियों ने अच्छी गेंदबाजी भी की. सिराज, कृष्णा, राशिद खान, आर साई किशोर खासे प्रभावी साबित हुए. कोलकाता के विस्फोटक बल्लेबाज गुरबाज 1 रन बना पाए. नरेन ने 17 रनों का योगदान दिया. अय्यर ने तो 19 गेंदों में 14 ही रन बनाए और वो एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके. रसेल ने 15 गेंदों में 21 रन बनाए.
गुजरात ने हासिल की है बड़ी जीत
गुजरात की टीम ने इस सीजन मुंबई को 36 रनों से हराया, इसके बाद वो RCB के खिलाफ 8 विकेट से जीती. हैदराबाद की टीम ने गुजरात के आगे 7 विकेट से घुटने टेके. राजस्थान की टीम 58 रनों से मैच हारी. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट से जीती गुजरात की टीम और अब KKR को इस टीम ने 39 रनों से हरा दिया है.
रहाणे ने बताई हार की वजह
अजिंक्य रहाणे के मुताबिक 198 रन ज्यादा थे, लेकिन ये चेज़ हो सकते थे. लेकिन अच्छी ओपनिंग नहीं मिली और बल्लेबाजी फेल रही. रहाणे ने माना कि पिच स्लो थी लेकिन मिडिल ओवर में अच्छी बैटिंग हो सकती थी. रहाणे ने कुल मिलाकर ओपनिंग बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा. रहाणे ने कहा कि फील्डिंग भी खराब रही जिसका खामियाजा कोलकाता को भुगतना पड़ा.

राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं