इनके कहने पर उधर चले गए थे’ - नीतीश कुमार का बयान बना सियासी चर्चा
मधुबनी। पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी जिले में पीएम नरेंद्र मोदी का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी बात कह दी। सीएम नीतीश ने कहा कि हम लोग शुरू से साथ में थे बीच में एनडीए से अलग हो गए थे। नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी नेता की ओर इशारा करते हुए कहा कि बीच में इन लोगों के कहने पर गड़बड़ कर दिए थे और उधर चले गए थे, लेकिन फिर वही बोले चलिये यहां सब गड़बड़ इसलिए फिर एनडीए में वापस आ गए।
वहीं इस मौके पर सीएम नीतीश ने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के मधुबनी के झंझारपुर पहुंचे। इसके लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं। आज पीएम मोदी बिहार में गैस, बिजली, रेल समेत अन्य क्षेत्रों की कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। नीतीश ने कहा कि 2 दिन पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना हुई है। हम लोग इसकी निंदा करते हैं और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि हमको पूरा यकीन है कि पीएम मोदी आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेंगे। आतंकियों के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश उनके साथ है।
वहीं नीतीश कुमार ने लालू यादव की आरजेडी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में कोई काम नहीं हुआ। बिहार में पहले महिलाओं के लिए कोई काम नहीं होता था। जब बिहार में एनडीए की सरकार आई तो कई काम किए गए। एनडीए सरकार ने बिहार में महिलाओं के साथ-साथ युवाओं के लिए कई काम किए हैं। नीतीश ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार को काफी कुछ मिला। मैं पीएम मोदी का नमन करता हूं। आप सभी लोग पीएम मोदी के लिए ताली बजाएं। इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह ने सबसे पहले पहलगाम के आतंकी हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हम काफी निंदनीय है। पीएम मोदी आतंकियों को करारा जवाब देंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से यातायात प्रभावित
जेल में ड्यूटी के दौरान हुआ प्यार, महिला जेलर ने हिंदू युवक को बनाया जीवनसाथी
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कानूनी मामले को लेकर सुर्खियों में
पाकिस्तान सीरीज के चलते कई स्टार खिलाड़ी लौट सकते हैं
Rambhadracharya बोले- “बस 370 सीटें चाहिए...”
नोएल टाटा ने जताई आपत्ति, लेकिन कुछ ट्रस्टी लिस्टिंग के समर्थन में
सोने की चमक बरकरार, कीमत ₹1.51 लाख के पार पहुंची
जबलपुर फ्लाईओवर मामला बना चर्चा का विषय, जांच की मांग जोर पकड़ रही
दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार, छठे दिन भी शानदार प्रदर्शन