भेल परिसर में लगी आगजनी की सूचना पर मौके पर पहुंचे मंत्री सारंग
भोपाल : भोपाल के भेल परिसर स्थित गेट नंबर 9 के पास गुरुवार को वेस्ट मटेरियल में अचानक आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया।
मंत्री सारंग ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, भेल प्रबंधन और फायर ब्रिगेड अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा की। उन्होंने फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आवश्यकता अनुसार आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त फायर यूनिट्स बुलाने के निर्देश दिए।
मंत्री सारंग ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से भेल परिसर के हरियाली युक्त क्षेत्रों में सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने पर बल दिया और निर्देशित किया कि इन क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण, कचरा प्रबंधन और सूखी घास/झाड़ियों की सफाई की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि भेल प्रशासन और जिला प्रशासन को समन्वय के साथ काम करते हुए उन भूमियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, जिनका वर्तमान में कोई उपयोग नहीं हो रहा है। मंत्री सारंग ने यह भी कहा कि इन क्षेत्रों का समुचित रखरखाव हो और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस मौके पर सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की टीम के साथ भोपाल कलेक्टर, एसडीएम, एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे और राहत कार्यों की निगरानी में जुटे रहे।

यमुना हादसे में तीन की मौत, तीन अब भी लापता; परिवारों में कोहराम
विधायक टूटने का डर या रणनीति? तमिलनाडु में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स पर घमासान
Bhopal- MBBS डॉक्टर गिरफ्तार नकली नोटों के साथ
शिक्षा का बदलता ट्रेंड: अभिभावक क्यों चुन रहे प्राइवेट स्कूल
Mumbai T20 League 2026 के शेड्यूल का हुआ एलान
कुकर में एक साथ बनाएं दाल-चावल, मिनटों में तैयार होगा खाना
स्कूलों को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, CM मान और बिट्टू का भी नाम शामिल
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से यातायात प्रभावित
जेल में ड्यूटी के दौरान हुआ प्यार, महिला जेलर ने हिंदू युवक को बनाया जीवनसाथी