भारतमाला परियोजना में मिली गड़बड़ी! एसीबी-ईओडब्ल्यू ने की छापेमारी, 20 ठिकाने किए सील
रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. इस मामले में राज्य के अलग-अलग इलाकों में 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।
छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में की गई छापेमारी
रायपुर, दुर्ग, भिलाई, आरंग समेत कई जिलों में छापेमारी की गई है. दोनों एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने इन जगहों पर दस्तावेज और सबूत खंगाले हैं, जो भारतमाला योजना में हुई अनियमितताओं से जुड़े हो सकते हैं.
क्या है भारतमाला परियोजना
भारतमाला परियोजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण सड़क विकास योजना है, जिसके तहत देशभर में सड़कों का निर्माण और विस्तार किया जा रहा है. लेकिन छत्तीसगढ़ में इस योजना के तहत निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं. इन आरोपों के घेरे में कुछ अधिकारी और ठेकेदार बताए जा रहे हैं, जिन पर काम में लापरवाही और घोटाले का आरोप लगा है. जांच एजेंसियां अब इन पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही हैं.

ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की तैयारी और ताकत दिखाई: रक्षामंत्री
विजय को दूसरी बार राजभवन से लौटाया गया, राज्यपाल बोले- 118 MLA चाहिए
टावर पर चढ़े युवक के कारण प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के लिए बिजली सप्लाई रोकी
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश
ट्रंप बोले- युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई है
यमुना हादसे में तीन की मौत, तीन अब भी लापता; परिवारों में कोहराम
विधायक टूटने का डर या रणनीति? तमिलनाडु में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स पर घमासान
Bhopal- MBBS डॉक्टर गिरफ्तार नकली नोटों के साथ