अलीगढ़ से गायब प्रेमी जोड़े का मिला सुराग, सास-दामाद की जोड़ी गुजरात में बसी
यूपी के अलीगढ़ में पिछले दिनों सास-दामाद की लव स्टोरी खूब सुर्खियों में छाई थी. दोनों को परिवार वालों ने स्वीकारने से इनकार किया और घर में एंट्री नहीं दी. ऐसे में वो कहां गए किसी को पता नहीं चल पाया. लेकिन अब दोनों की लोकेशन पता चल गई है. होने वाला दामाद राहुल अपनी सास के साथ इस समय गुजरात में है. बताया जा रहा है कि दोनों यहां साथ में रह रहे हैं.
दादों क्षेत्र के गांव नगला मछरिया का रहने वाला राहुल पहले गुजरात में ही काम करता था. उधर, युवक को उसके पिता ने संपत्ति से बेदखल कर दिया है. उन्होंने कहा कि उससे अब मेरे परिवार का कोई संबंध नहीं है.
मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ की रहने वाली अपना देवी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हुई थी. 10 दिन बाद दोनों लौटे. सास ने दामाद के साथ रहने का फैसला किया. लेकिन, दोनों को गांव में घुसने नहीं दिया गया.
संपत्ति से किया बेटे को बेदखल
राहुल के पिता ने कहा कि उन्हें ये रिश्ता उनको स्वीकार नहीं है. कहा- मेरे लिए बेटा मर गया है. उस दिन सास-दामाद ने पड़ोस के गांव में रात काटी. चर्चा है कि दोनों दो दिन तक आसपास के गांवों में ही रहे. फिर गुजरात चले गए. वहां नया जीवन शुरू कर लिया है. पिता के अनुसार, उन्होंने बेटे को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया है. उससे अब मेरे परिवार का कोई संबंध नहीं है.
धमकी देने की जांच कर रही पुलिस
वहीं, सास-दामाद का प्रकरण सामने आने के बाद प्रधान पुत्र विनीत नायक और राहुल के पिता को फोन पर किसी ने धमकी दी थी. पिता को पूरे परिवार को उठाकर ले जाने व जान से मारने की धमकी मिली थी. इस संबंध में दादों एसओ सुनील कुमार तोमर ने बताया कि जांच की जा रही है.

ऑपरेशन सिंदूर के नायक, जिनकी रणनीति से आतंकियों पर टूटा कहर
भगवंत मान के आरोपों से गरमाई राजनीति, BJP ने भेजा डिफेमेशन नोटिस
बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों की जंग, जानिए आगे क्या होगा
ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की तैयारी और ताकत दिखाई: रक्षामंत्री
विजय को दूसरी बार राजभवन से लौटाया गया, राज्यपाल बोले- 118 MLA चाहिए
टावर पर चढ़े युवक के कारण प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के लिए बिजली सप्लाई रोकी
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश
ट्रंप बोले- युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई है
यमुना हादसे में तीन की मौत, तीन अब भी लापता; परिवारों में कोहराम