सांसदों और विधायकों के कार्यक्रमों के दौरान अधिकारी/कर्मचारी सलामी देकर उनका अभिवादन करें- MP DGP के निर्देश
भोपाल: मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों को सांसदों और विधायकों को सैल्यूट करने का आदेश जारी किया गया है. यह आदेश डीजीपी कैलाश मकवाना ने जारी किया है. डीजीपी की ओर से सभी पुलिस इकाइयों को निर्देश जारी करते हुए लिखा गया है कि 'माननीय सांसदों और विधायकों के शासकीय कार्यक्रम/आमसभा के दौरान वर्दीधारी अधिकारी/कर्मचारी सैल्यूट के माध्यम से उनका अभिवादन करें.' डीजीपी ने आगे लिखा है कि माननीय सांसदों और विधायकों द्वारा भेजे गए पत्रों का जवाब समय सीमा के भीतर अपने हस्ताक्षर के साथ भेजें और जब भी कोई माननीय सांसद या विधायक उनके कार्यालय में किसी अधिकारी से मिलने आएं तो उनसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ मिलें और कानूनी तरीके से मुलाकात का उद्देश्य हल करें.
विधायकों और सांसदों से विनम्रता से पेश आएं
डीजीपी ने अपने आदेश में आगे लिखा है कि जब भी माननीय सांसद और विधायक किसी सार्वजनिक समस्या के संबंध में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी से फोन पर संपर्क करें तो उन्हें ध्यान से सुनें और विनम्र और कानूनी तरीके से जवाब दें।
पहले भी जारी हो चुके हैं ये आदेश
यह पहली बार नहीं है जब मध्य प्रदेश में इस तरह का आदेश दिया गया हो। इससे पहले 23 जनवरी 2004, 18 मई 2007, 22 मार्च 2011, 24 अक्टूबर 2017, 19 जुलाई 2019, 11 दिसंबर 2019, 12 नवंबर 2021 और 4 अप्रैल 2022 को भी जारी किया जा चुका है।
चार महीने पहले जारी हुआ था यह सर्कुलर
चार महीने पहले पूर्व डीजीपी सुधीर सक्सेना के रिटायरमेंट से पहले स्पेशल डीजी शैलेश सिंह ने एक सर्कुलर जारी किया था। 2007 के सर्कुलर का हवाला देते हुए कहा गया था कि मुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य पुलिस अफसरों को सलामी परेड देने की परंपरा खत्म कर दी गई है। अब सिर्फ राज्यपाल को ही सलामी दी जा सकेगी। यह पत्र सभी रेंज आईजी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षकों को भेजा गया था, जिसके चलते पूर्व डीजीपी की विदाई बिना सलामी परेड के ही हो गई थी।

रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PA हत्या मामले में सुवेंदु अधिकारी का बड़ा हमला, बंगाल राजनीति गरमाई
प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें - अरुण साव
‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्योति कुलस्ते को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद