एमपी टेक ग्रोथ कान्क्लेव को लेकर तैयारियां तेज, CM मोहन बड़े टेक जायंट उद्योगपतियों से करेंगे निवेश पर चर्चा
इंदौर: कल इंदौर में उद्योग, निवेश और रोजगार के साथ विकास की नई इबारत लिखने जा रहा है। कल होने वाले एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आज प्रशासनिक अधिकारियों ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। यह आयोजन प्रदेश के विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कॉन्क्लेव में देश के आईटी उद्यमों, स्टार्टअप्स, यूनिकॉर्न कंपनियों और इनोवेशन हब के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन स्थल पर अत्याधुनिक तकनीकी प्रदर्शनी, पैनल चर्चा और स्टार्टअप पिचिंग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
शाम 5 बजे उद्घाटन सत्र
मुख्यमंत्री शाम 5 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अपर मुख्य सचिव संजय दुबे प्रजेंटेशन के जरिए एमपी में निवेश के अवसरों और संभावनाओं की जानकारी देंगे। इसके बाद प्रमुख उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे और फिर एमपी में किए जाने वाले निवेश प्रस्तावों की जानकारी दी जाएगी। अंत में मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव से पहले दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित करेंगे सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 अप्रैल को शाम 4 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर स्कीम क्रमांक 78 विजय नगर में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित करेंगे। यह आयोजन आईडीबीआई बैंक की सीएसआर गतिविधि और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि इस आयोजन के सुचारू संचालन के लिए नगर निगम आयुक्त, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदि को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

राशिफल 08 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
धान-मक्का की पारंपरिक खेती से नहीं बदल रही थी जिंदगी
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम गोढ़ी में हुआ किसान सम्मेलन
रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PA हत्या मामले में सुवेंदु अधिकारी का बड़ा हमला, बंगाल राजनीति गरमाई