गेहूं खरीदी में विदिशा प्रदेश में तीसरे पायदान पर, पांच लाख 877 मीट्रिक टन हुई खरीदी
विदिशा: समर्थन मूल्य पर विदिशा जिले में गेंहू उपार्जन कार्य तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है. जिले में अब तक 5 लाख 877 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है जो प्रदेश में तीसरे स्थान पर है. जिला आपूर्ति अधिकारी व उपार्जन के जिला नोडल अनिल तंतुवाय ने बताया कि प्रदेश में पहला स्थान सीहोर और उज्जैन ने दूसरा मुकाम हासिल किया है.
जिले के 80189 किसानों द्वारा कराया गया है पंजीयन
जिला आपूर्ति अधिकारी अनिल तंतुवाय ने बताया कि विदिशा जिले में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए कुल 190 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है. जिसमें से 184 केन्द्रों पर उपार्जन कार्य जारी है. जिले के 80189 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है. शनिवार तक 59527 किसानों द्वारा स्लाॅट बुक की जा चुकी है. शनिवार को 10593 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई है जबकि अब तक जिले में 5 लाख 877 मेट्रिक टन गेहूं 48076 किसानो से समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है.
समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने वाले किसानो को भुगतान की व्यवस्था पर विशेष तौर पर निगरानी रखी जा रही है ताकि संबंधित कृषकों को विक्रय के उपरांत एक या दो दिन में उनके बैंक खातो में राशि हस्तांतरित की जा सके. जिले में अब तक भुगतान योग्य 1289.52 करोड़ में से 922.92 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है. शेष भुगतान की राशि के ईपीओ जनरेट किए जा चुके हैं.

राशिफल 08 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
धान-मक्का की पारंपरिक खेती से नहीं बदल रही थी जिंदगी
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम गोढ़ी में हुआ किसान सम्मेलन
रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PA हत्या मामले में सुवेंदु अधिकारी का बड़ा हमला, बंगाल राजनीति गरमाई