तबादला नीति पर आज कैबिनेट की एहम बैठक, डीए भुगतान व एरियर देने जैसे प्रस्ताव लाए जाने पर हो सकती है चर्चा
भोपाल: मप्र के कर्मचारियों के लिए कैबिनेट की बैठक अहम हो सकती है। इसमें तबादला नीति और डीए भुगतान व एरियर जैसे प्रस्ताव लाए जा सकते हैं। दोनों सौगातों का ऐलान सीएम पहले ही कर चुके हैं। मंगलवार को कैबिनेट में मंत्रियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा था कि 1 से 31 मई तक तबादले होंगे, इसकी नीति अगली कैबिनेट बैठक में लाई जाएगी। रविवार को कर्मचारी संगठन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बाकी 5% डीए देने का भी ऐलान किया है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में तबादला नीति और मुख्यमंत्री की इच्छानुसार डीए का लाभ देने से जुड़े दोनों अहम प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।
इसके अलावा उद्योग, कृषि और अन्य विषयों से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। विकसित मध्य प्रदेश का विजन डॉक्यूमेंट तैयार हो चुका है। इस पर मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में सीएम और मंत्रियों के बीच चर्चा होगी। प्रस्ताव पर सीएस अनुराग जैन की अध्यक्षता में एसीएस संजय कुमार शुक्ला प्रजेंटेशन देंगे। विभागों के एसीएस, पीएस और सचिव मौजूद रहेंगे।

दोस्तों के सामने हुआ हादसा, बचाव की कोशिशें नाकाम
बिना लाइफ जैकेट यात्रा कर रहे यात्री, जिम्मेदार कौन?
युवाओं के लिए सरकार की बड़ी पहल, CM फेलो को फायदा
बंगाल की सियासत में बड़ा दिन, BJP विधायक दल की बैठक पर सबकी नजर
Brajesh Pathak का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर बर्खास्त
यूपी में आतंक फंडिंग को लेकर ATS का बड़ा एक्शन
BJP के बड़े आयोजन में शामिल होंगे Vishnu Deo Sai, आज का बंगाल दौरा अहम
Tamilaga Vettri Kazhagam को समर्थन देकर बड़ा खेल खेल सकती है Dravida Munnetra Kazhagam
आयकर इंस्पेक्टर की मौत से इलाके में शोक का माहौल
अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देगा Sanchi Railway Station, 15 करोड़ से हुआ कायाकल्प