सांप्रदायिक सौहार्द पर सवाल: धर्म बदलकर दान मांगते पकड़े गए इमरान और सुलेमान
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश मेंसहारनपुर के नकुड़-रोड क्षेत्र में एक अजीबोगरीब वाक्या सामने आया, जिसने राहगीरों और दुकानदारों को चौंका दिया। गुरुवार शाम करीब पांच बजे दो युवक हाथ में कलावा बांधकर जाहरवीर गोगा महाराज का झंडा लिए हुए दुकानों पर जाकर दान मांगते नजर आए। पहली नजर में दोनों किसी धार्मिक श्रद्धालु की तरह प्रतीत हो रहे थे, लेकिन उनकी गतिविधियों पर कुछ लोगों को संदेह हुआ।
लोगों ने जब दोनों युवकों से गायत्री मंत्र सुनाने को कहा, तो दोनों चुप हो गए। उनकी झिझक और हड़बड़ाहट से मामला और संदिग्ध हो गया। पूछताछ के दौरान जब उनसे गोगा महाराज के बारे में सवाल किए गए, तो वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। इसके बाद लोगों ने उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा, लेकिन दोनों युवक टालमटोल करने लगे। जब सख्ती की गई तो उन्होंने बैग से अपने आधार कार्ड निकाले, जिनमें एक का नाम इमरान और दूसरे का नाम सुलेमान पाया गया। मामले ने तूल पकड़ा तो कुछ लोगों ने पुलिस को बुलाने की बात कही। यह सुनते ही दोनों युवक घबरा गए और लोगों के सामने गिड़गिड़ाने लगे। उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी और वादा किया कि वे दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेंगे। स्थानीय लोगों ने उन्हें चेतावनी दी और यह कहकर छोड़ दिया कि अगली बार ऐसी धोखेबाजी की कोशिश करने पर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

भोपाल में सुरक्षा बलों का जलवा: NSG के हैरतअंगेज करतब, सीएम मोहन यादव ने सराहा
LPG संकट पर राहुल गांधी का बयान: पीएम मोदी के पास कोई रणनीति नहीं, कोविड जैसी अराजकता
दिल दहला देने वाली घटना: संसाधनों की कमी में टायर-कपड़ों से किया गया अंतिम संस्कार
टीवीके नेता विजय ने चुनावी रैली कैंसिल की, पुलिस पाबंदियों और समय की कमी बनी वजह
सोने की तस्करी पर कड़ा रुख, एनडीए आने पर आरोपियों को जल्द जेल भेजेंगे: अमित शाह
हेट स्पीच विवाद: बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC ने चुनाव आयोग में दर्ज कराए शिकायतें
राज्यसभा में शपथ ग्रहण समारोह, 19 नए सदस्य शामिल; व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
युवक को निर्वस्त्र कर दौड़ाया, दौड़-दौड़ाकर किया बेरहमी से पीटा
अरुण देव गौतम होंगे नए DGP, पुलिस महकमे में बदलाव तय
राजधानी में हड़कंप: विधानसभा के अंदर उपद्रव, स्पीकर की कार बनी निशाना