राजेंद्र चोल ने गंगाजल को पहुंचाया था दक्षिण भारत, पीएम मोदी ने क्यों दी ऐतिहासिक मिसाल?
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे के दौरान राजा राजेंद्र चोल का जिक्र किया। शनिवार को यहां अपने संबोधन में पीएम मोदी ने चोल राजा की बात कहते हुए गंगाजल कनेक्शन का उल्लेख भी किया। आइए जानते हैं ये राजा राजेंद्र आखिर थे कौन, जिनकी जयंती पर मोदी ने एक सप्ताह पहले तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के मंदिर में जाने के साथ ही तिरुवथिरई महोत्सव में हिस्सा भी लिया था। पीएम मोदी ने शनिवार को राजा राजेंद्र चोल का उल्लेख किया। सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम (1014–1044 ईसवी) को भारतीय इतिहास के सबसे शक्तिशाली और दूरदर्शी राजाओं में से एक माना जाता है। उनके नेतृत्व में चोल साम्राज्य ने दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया तक अपना प्रभाव बढ़ा लिया था। राजेंद्र प्रथम ने अपनी सेना को गंगा नदी पार करके कलिंग और बंगाल तक पहुंचा दिया था।
अपने विजयी सैन्य अभियानों के बाद राजेंद्र चोल प्रथम ने गंगईकोंडा (गंगा को जीतने वाला) चोलपुरम को अपनी शाही राजधानी के रूप में स्थापित किया। उन्होंने राजधानी में भव्य मंदिर का निर्माण कराया, जो 250 से भी अधिक साल तक शैव भक्ति, चोल वास्तुकला, प्रशासनिक कौशल का प्रतीक रहे। ये मंदिर अपनी विशेष मूर्तियों, कांसे की प्रतिमाओं और पुराने शिलालेखों के लिए प्रसिद्ध हैं। राजेंद्र प्रथम के समय चोल वंश की नौसेना भी बहुत शक्तिशाली थी। हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी से लेकर श्रीलंका, मालदीव, मलेशिया, थाईलैंड तक विजयी सैन्य अभियान किए। मध्ययुगीन दक्षिणी भारत के सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों में शुमार चोल राजवंश का प्रभाव भारतीय उपमहाद्वीप के साथ ही दक्षिणी और दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन तक माना जाता है।

जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत