चेहरे को चाहिए इंस्टेंट ग्लो? आज़माएं दही वाला ये घरेलू पैक
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो न तो दही खाना पसंद करते हैं, न ही इसके फायदों का लाभ उठा पाते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आपको बता दें कि दही आपकी त्वचा के लिए बेहद जरूरी और लाभकारी माना जाता है। यह न सिर्फ त्वचा को पूरी तरह पोषण देता है, बल्कि उसे खूबसूरत भी बनाता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को साफ करता है और उसे नमी प्रदान करता है। जब आप दही में कुछ प्राकृतिक चीजें मिलाकर लगाते हैं तो इसका असर और भी बेहतरीन होता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी नेचुरल चीजों के बारे में जिन्हें आप दही के साथ मिलाकर लगा सकते हैं।
दही और गुलाब जल
दही और गुलाब जल का मिश्रण त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट करता है। ये दोनों ही स्किन के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। यह पैक खासतौर पर सेंसिटिव स्किन वालों के लिए फायदेमंद है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच दही में 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। अगर आप इस मास्क को हफ्ते में एक से दो बार लगाते हैं तो यह आपकी त्वचा में काफी ग्लो ला देगा।
दही और कॉफी पाउडर
यह पैक त्वचा को डिटॉक्स करने और डेड स्किन हटाने में मदद करता है। कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को जवान बनाए रखते हैं, जबकि दही स्किन को सॉफ्ट बनाता है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच दही में 1 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं। फिर हल्के हाथों से मसाज करें और 15 मिनट बाद धो लें। यह आपकी स्किन को डीप क्लीन करेगा और चेहरे पर निखार लाएगा।
यह पारंपरिक फेस पैक चेहरे की रंगत निखारने और दाग-धब्बे हटाने में बेहद असरदार है। बेसन स्क्रब की तरह काम करता है, हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं और दही त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच दही, 1 चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।
दही और चुकंदर
चुकंदर त्वचा को नेचुरल पिंक टोन और चमक देता है। इसमें आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को अंदर से हेल्दी बनाते हैं। दही के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा सॉफ्ट, ग्लोइंग और टाइट बनती है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच चुकंदर का रस या पेस्ट और 1 चम्मच दही मिलाएं। फिर चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट