मैं मरा नहीं हूं"—शामली में पेंशन बंद होने से दुखी बुजुर्ग की आवाज गूंजी
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में सरकारी सिस्टम की लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 72 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति अपने जिंदा होने का सबूत देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचा। हाथों में मैं अभी जिंदा हूं, लिखा पंपलेट लिए वह अधिकारी के सामने खड़ा था। दरअसल, उसे सिस्टम ने मृत घोषित कर दिया है, जिससे उसकी वृद्धा पेंशन बंद कर दी गई है।
बुजुर्ग की पहचान मलखान सिंह पुत्र आसाराम के रूप में हुई है, जो बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बाबरी के निवासी हैं। मंगलवार को मलखान सिंह कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि उनकी उम्र 72 वर्ष है और वह कई वर्षों से वृद्धा पेंशन प्राप्त कर रहे थे। हालांकि कुछ महीनों से पेंशन आनी बंद हो गई। जब उन्होंने इसका कारण जानने के लिए बैंक का रुख किया, तो बैंक कर्मियों ने चौंकाने वाली जानकारी दी, उन्हें सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया है।
मृतक घोषित करने वाले अधिकारियों पर हो कार्रवाई
मलखान सिंह ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, जहां वे अपने जीवित होने का सबूत दे रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पेंशन बंद होने से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्ग मलखान सिंह ने डीएम से गुहार लगाई कि उन्हें जीते जी मृत घोषित करने वाले अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए और उनकी पेंशन को तत्काल प्रभाव से पुनः शुरू कराया जाए।
खुद को जिंदा साबित करने की जद्दोजहद
शामली में यह कोई पहली घटना नहीं है। दो दिन पहले भी एक बुजुर्ग महिला अपने दस्तावेज लेकर जिलाधिकारी से मिलकर अपने को जिंदा बताया, जिसे सरकारी सिस्टम ने कागजों में मृत घोषित कर दिया था। यहां आए दिन सिस्टम की ऐसी लापरवाहियों के मामले सामने आते रहते हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। सवाल यह उठता है कि क्या अब आम आदमी को यह भी साबित करना होगा कि वह जिंदा है?

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट