बचपन से फिल्मों तक का साथ—बॉलीवुड भाई-बहन की जोड़ियां जो दिल को छू जाती हैं
मुंबई : सारा-इब्राहिम, सुहाना-आर्यन और न जानें कितनी बॉलीवुड में मशहूर भाई-बहन की जोड़ियां हैं, जो हमें भाई-बहन के प्यार और साथ की अहमियत बताती हैं। आप भी इस रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहन के साथ खास पल बिताएं और अपने रिश्ते को और मजबूत करें।
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान और इब्राहिम अली खान का रिश्ता भाई-बहन के साथ ही दोस्ती का भी है। सैफ अली खान और अमृता सिंह के दोनों बच्चे भाई-बहन के रिश्ते के साथ ही दोस्ती भी बखूबी निभाना जानते हैं। सारा अपनी शानदार एक्टिंग से बॉलीवुड में छाई हुई हैं, वहीं इब्राहिम भी फिल्म सरजमीं से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। दोनों की दोस्ती और प्यार भरा रिश्ता फैंस को बहुत पसंद आता है।
सुहाना खान और आर्यन खान
शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान और बेटा आर्यन भी लाइमलाइट में रहते हैं। सुहाना ने फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया, जबकि आर्यन फिल्म मेकिंग में अपनी राह बना रहे हैं। इनका भाई-बहन का रिश्ता बेहद खास और प्रेरणादायक है। आर्यन जब भी सुहाना के साथ नजर आते हैं, वह शाहरुख की तरह ही सुहाना को प्रोटेक्स करते दिखाई देते हैं।
रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर
रणबीर कपूर बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर एक जानी-मानी जूलरी डिजाइनर हैं। दोनों का रिश्ता बेहद करीबी है और वे एक-दूसरे का हमेशा सपोर्ट करते हैं। रणबीर और रिद्धिमा अक्सर सोशल मीडिया पर मौके पड़ने पर एक दूसरे का मजाक भी उड़ाते हैं। उनका हंसी-मजाक का तालमेल फैंस को बेहद पसंद आता है।
फरहान अख्तर और जोया अख्तर
फरहान और जोया अख्तर बॉलीवुड के मल्टी-टैलेंटेड भाई-बहन हैं। फरहान एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं, तो जोया अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। इनका प्रोफेशनल और पर्सनल बॉन्ड कमाल का है। हाल ही में जब फरहान की फिल्म 120 बहादुर का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो कुछ ही मिनटों में जोया ने अपने भाई की फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और उनकी जमकर तारीफ भी की।

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल