‘सैयारा’ की बादशाहत बरकरार, ‘नरसिम्हा’ ने भी दिखाया दम, बॉक्स ऑफिस पर जश्न का माहौल
मुंबई : फिल्म 'सैयारा' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। वहीं, 'महावतार नरसिम्हा' भी दर्शकों का प्यार बटोर रही है। कल मंगलवार को यह फिल्म 100 करोड़ी क्लब का हिस्सा बन चुकी है। इसके अलावा 'धड़क 2', 'सन ऑफ सरदार 2' और 'किंगडम' भी लगी हुई हैं। जानते हैं कल मंगलवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया?
सन ऑफ सरदार 2
अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ 01 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआती तीन दिन अच्छा कलेक्शन करने के बाद इसकी कमाई में गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, कल मंगलवार को फिल्म की कमाई में सोमवार के मुकाबले थोड़ी बढ़त देखी गई। सोमवार को चौथे दिन इस फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, कल मंगलवार को पांचवे दिन कलेक्शन 2.76 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 29.86 करोड़ रुपये हुआ है।
धड़क 2
'सन ऑफ सरदार 2' के साथ ही 01 अगस्त को सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' भी रिलीज हुई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह सुस्त चाल चल रही है। 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्हा' के सामने इसे भाव मिलते नहीं दिख रहे। सोमवार को चौथे दिन फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल मंगलवार को पांचवें दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शाजिया इकबाल द्वारा निर्देशित 'धड़क 2' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14.5 करोड़ रुपये हो गया है।
महावतार नरसिम्हा
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। 25 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने सोमवार को 11वें दिन 7.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कल मंगलवार को 12वें दिन इस फिल्म ने 7.9 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 106.2 करोड़ रुपये हो चुका है। इस माइथोलॉजिकल फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है।
सैयारा
फिल्म 'सैयारा' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है। यह फिल्म तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। मगर, अब भी वीकडेज पर करोड़ों में कमा रही है। सोमवार को 18वें दिन इस फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। कल, मंगलवार को 19वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये कमाए। मोहित सूरी निर्देशित अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत इस फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 304.60 करोड़ रुपये हो गया है।
किंगडम
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' 31 जुलाई को रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को पांचवे दिन इस फिल्म ने दो करोड़ रुपये कमाए थे। कल छठे दिन मंगलवार को फिल्म ने 1.54 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 'किंगडम' का बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 44.44 करोड़ रुपये हो गया है।

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल