आज मुरादाबाद में सीएम योगी का मेगा विज़िट, 1176 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ
मुरादाबाद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले को 1176 करोड़ की 110 परियोजनाओं की साैगात देंगे। वह बुधवार को मुरादाबाद आएंगे। सीएम बिलारी के पीपली गांव में अटल आवासीय विद्यालय समेत 74 परियोजनाओं का लोकार्पण और 36 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद बृहस्पतिवार सुबह यहीं से संभल के लिए रवाना होंगे।
शासन से जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली से बुधवार की दोपहर 2:10 बजे बिलारी तहसील के गांव पीपली पहुंचेंगे। यहां अटल आवासीय विद्यालय सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री यहां बच्चों से संवाद भी करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.10 बजे हेलिकाप्टर से मुरादाबाद सर्किट हाउस आएंगे। जहां से वह हनुमान वाटिका, वाॅर म्यूजियम और संविधान पार्क का निरीक्षण करने जाएंगे।
इसके बाद शाम 4:30 बजे कांठ रोड स्थित 24वीं वाहिनी पीएसी पहुंचेंगे। यहां सीएम योगी युवा उद्यमी योजना से संबंधित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह सभा को भी संबोधित करेंगे। सर्किट हाउस में वह शाम 5:40 बजे से 7:25 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री जिले के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। जिले के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री कुल 74 परियोजनाओं का लोकार्पण और 36 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि आराम करने के बाद मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार की सुबह 9:30 बजे संभल जिले के बहजोई के लिए रवाना होंगे।
कल संभल में सवा दो घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को करीब सवा दो घंटे संभल जिले में रहेंगे। वह मुरादाबाद सर्किट हाउस से सुबह 9:55 बजे बहजोई पुलिस लाइन पहुंचेंगे। सीएम पुलिस लाइन का जायजा लेंगे। यहां वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा डीएम कार्यालय समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान सीएम के सामने करीब तीस मिनट का संभल कल्कि तीर्थ विजन डाॅक्यूमेंट का प्रजेंटेशन भी किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे बरेली के लिए रवाना हो जाएंगे।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार