प्यार में पागल या साजिश? पत्नी को मनाने के लिए फेसबुक पर किया आत्महत्या का ड्रामा
बरेली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आने से बहुत सारी चीजें बदल गई हैं। जहां एक ओर लोग इसको सकारात्मक रूप से ले रहे हैं तो दूसरी ओर इसके नकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। बरेली में पति से नाराज होकर पत्नी मायके चली गई। पत्नी को मनाने के लिए पति ने फेसबुक लाइव पर आकर फर्जी वीडियो अपलोड कर दिया। सुसाइड का अलर्ट मेटा ने पुलिस को भेजा। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने सारी सच्चाई उगल दी।
बरेली जिले के बारादरी पुलिस के अनुसार, कालीबाड़ी फाल्तूनगंज निवासी हरिशंकर उर्फ नन्हा बुधवार दोपहर को फेसबुक पर लाइव आकर छत के पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर लटकने का नाटक किया। इसके बाद वह मोबाइल फोन को स्विच ऑफ करके सो गया। वीडियो देखकर मेटा ने डीजीपी कार्यालय को इसकी सूचना दी। डीजीपी कार्यालय से बरेली पुलिस को जानकारी दी गई। वहीं, जब पुलिस हरिशंकर के घर पहुंची तो मामला फर्जी निकला। घर में पंखे से सिर्फ दुपट्टा बंधा हुआ मिला और युवक सोता हुआ मिला। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि दो-तीन दिन पहले ही उसकी पत्नी नाराज हो कर मायके चली गई थी। पत्नी पर दबाव बनाने के लिए सुसाइड का नाटक करना पड़ा। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
लखनऊ पुलिस ने छात्रा की बचाई थी जान
वहीं, इससे पहले 29 जुलाई की रात राजधानी लखनऊ में 18 वर्षीय एक छात्रा ने जान देने की कोशिश की थी। मेटा अलर्ट से राजधानी पुलिस ने उसको बचा लिया था। इस मामले में मेटा अलर्ट मिलते ही पुलिस 19 मिनट में छात्रा के घर पहुंच गई थी। पुलिस ने छात्रा को फंदे से उतारकर प्राथमिक इलाज कराया था। छात्रा ने बताया था कि बॉयफ्रेंड से विवाद होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी वजह से वह सुसाइड करने जा रही थी। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग कराई थी, जिसमें उसने दोबारा ऐसा न करने की बात कही थी।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार