हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की खरगे से मांग, संगठनात्मक इकाइयों का गठन करें
शिमला। शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी की संगठनात्मक इकाइयों के जल्द से जल्द गठन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसमें हो रही देरी से कार्यकर्ताओं में निराशा बढ़ रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 नवंबर, 2024 को राज्य की सभी कांग्रेस इकाइयों को भंग किया था, इसके बाद केवल प्रतिभा सिंह ही हिमाचल कांग्रेस प्रमुख के पद पर बनी रहीं। प्रतिभा ने कहा कि नया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए, जिसे पार्टी के कार्यकर्ता स्वीकार करें। उन्होंने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवाओं को भी जिम्मेदारियां देने की बात कही।
प्रतिभा ने बताया, मैंने मुख्यमंत्री से संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनती और समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को बोर्ड और निगमों में पद देने का अनुरोध किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पार्टी को मजबूत करने के प्रयासों को भी याद कर कहा कि उन्होंने सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश की है। प्रतिभा सिंह दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी और राज्य मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मां हैं।

तवी नदी के किनारों का सौंदर्यीकरण, पर्यटन उद्योग को मिलेगा बूस्ट
साइबर ठगी का खतरनाक रूप, डिजिटल अरेस्ट में फंसे पति की बेबसी सामने आई
किसानों को मिल सकती है राहत, मोहन कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले संभव
BJP का बड़ा दावा, 9 मई को बनेगा बंगाल का नया मुख्यमंत्री
एक दिन को नहीं मिल रहे दर्शक, सोमवार का कलेक्शन निराशाजनक
बड़ी जीत के बाद Vijay को मिल रही चारों तरफ से बधाइयां
संघर्ष से सफलता तक: रघु शर्मा की प्रेरणादायक यात्रा
टॉप पर कड़ी टक्कर, कई टीमों के बीच अंक और नेट रन रेट की जंग
छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, विदेश में पढ़ाई का सुनहरा अवसर