सरेआम गुंडई: ग्वालियर में युवक से जबरदस्ती पैर छुलवाकर की गई पिटाई
ग्वालियर: चंबल अंचल में एक बार फिर रंगदारी को लेकर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़ित युवक को ना सिर्फ पीटा गया बल्कि उससे बदमाशों ने खुद के पैर छूने को मजबूर किया. इन बदमाशों ने बकायदा इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है.
5 युवकों पर रंगदारी में मारपीट का आरोप
चंबल में दबंगई लोगों के जहन से निकलने का नाम नहीं ले रही है. ग्वालियर में भी 5 बदमाशों ने मिलकर एक युवक को बेरहमी से मारा पीटा और अपशब्द कहे और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया. ये घटना करीब 2 से 3 दिन पुरानी है और मामला कंपू थाना क्षेत्र के आमखो इलाके का है.
ग्वालियर सीएसपी रोबिन जैन के मुताबिक, "2 दिन पहले रात करीब 2 बजे पीड़ित अंशुल गुर्जर को कुछ बदमाश रंगदारी में साथ ले गए थे. इसके बाद पुरानी टशन में आमखो रोड पर इन 5 बदमाश वीर सिंह तोमर, विक्रम सिंह तोमर, देवराज परमार, मोंटी चौहान और अंकित तोमर ने उसके साथ मारपीट करते हुए रंगदारी दिखाई और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया."
बदमाशों ने पूरी घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ित युवक को जान से मारने की धमकी दी. जिससे वह इतना डर गया कि शिकायत करने पुलिस के पास तक नहीं गया. इधर सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट और रंगदारी का वह वीडियो पुलिस की जानकारी में भी आया. जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने इसमें संज्ञान लेकर पीड़ित युवक का पता लगाया और एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी.
समाज के लोगों ने दर्ज कराया मामला
पुलिस की समझाइश के बावजूद युवक इतना डरा हुआ था कि, शिकायत करने की हिम्मत ना दिखा सका. आखिर में जब वायरल वीडियो सामाजिक स्तर पर उसके जानने वाले और समाज के लोगों के बीच पहुंचा तो वे उसे लेकर थाने पहुंचे और पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.
'बदमाशों पर दर्ज हैं कई मामले'
सीएसपी रोबिन जैन का कहना है कि, "पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश में टीमों को लगाया गया है. जब इनके क्रिमिनल बैकग्राउंड की भी जांच की गई तो कुछ बदमाशों के ऊपर पूर्व में भी मामले दर्ज हैं. ऐसे में इन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है."

स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित