हाईकोर्ट सख्त: विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ 3 दिन में दर्ज हो एफआईआर
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ तीन दिन में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिये हैं. जस्टिस अतुल श्रीधरन तथा जस्टिस प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने याचिका की सुनवाई के दौरान पाया कि फर्जी सेल डीड के आधार पर विगत दो दशकों से कांग्रेस विधायक का इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज संचालित हो रहा था. युगलपीठ ने पुलिस महानिदेशक को आदेश दिया है कि वह जांच के लिए एसआईटी गठित करें. एसआईटी तीन माह में जांच कर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी विधिवत कार्यवाही करे.
कांग्रेस विधायक ने कॉलेज की मान्यता निरस्त किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई थी याचिका
प्रदेश सरकार द्वारा विगत 9 जून को इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज, भोपाल की मान्यता निरस्त किए जाने के खिलाफ कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका की सुनवाई के दौरान युगलपीठ ने कॉलेज की जमीन संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के आदेश जारी किये थे.
कोर्ट ने पाया दो दशक तक फर्जी सेल डीड के आधार पर संचालित हो रहा था कॉलेज
युगलपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि अमन एजुकेशन सोसायटी के अंतर्गत संचालित इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज की मान्यता के लिए 2 अगस्त 1999 को पेश की गई पहली सेल डीड फर्जी थी. इस मामले में दूसरी सेल डीड जमा करने का अवसर दिया गया था. इसके बाद दूसरी सेल डीड पेश की गयी थी, जो राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं थी. दो दशक तक उसी सेल डीड के आधार पर कॉलेज संचालित हो रहा था.
कोर्ट ने एसआईटी को जांच के लिए तीन माह का दिया समय
युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि संबंधित अधिकारियों तथा राजनीतिक संरक्षण के बिना यह संभव नहीं है. युगलपीठ ने फर्जीवाड़े को गंभीरता से लेते हुए तीन दिनों में कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते तथा जांच के लिए एसआईटी गठित करने के आदेश जारी किये है. एसआईटी को जांच के लिए हाईकोर्ट ने तीन माह का समय दिया है. याचिका पर अगली सुनवाई 22 अगस्त को निर्धारित की गई है.

स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित