नम आंखों से अंतिम विदाई: जबलपुर में प्रधान आरक्षक को पुलिस महकमे ने दी श्रद्धांजलि
जबलपुर : बीती रात संजीवनी नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे की सड़क हादसे में दुखद मृत्यु हो गई. देर रात वे अपराधी की तलाश में अंधमूक बाइपास के पास टीम के साथ थे. इसी दौरान भोपाल से जबलपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
जीप की जोरदार टक्कर से अभिषेक दूर जाकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में भी उदासी का माहौल छा गया.
आरोपी का पीछा करते वक्त हुई घटना
पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी ने अभिषेक को अपराधी पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी थी. मुखबिर की सूचना पर वे अंधमूक बाइपास से करीब डेढ़ सौ मीटर आगे सड़क किनारे खड़े होकर संदिग्ध अपराधी का पीछा कर रहे थे. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाई देता है कि उनके साथी किसी का पीछा करते हुए सड़क क्रॉस करते हैं तभी बोलेरो वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.
कई एंगल से हादसे की हो रही जांच
अभिषेक को टक्कर मारने के बाद वाहन आगे जा कर रुकता है और परिस्थिति कों भांपते हुए मौके से फरार हो गया. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इस घटना को जानबूझकर तो अंजाम तो नहीं दिया गया.
पुलिस महकमे ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
प्रधान आरक्षक की गंभीर स्थिति की खबर पुलिस महकमे में जैसे ही फैली वैसे ही कई थाने की पुलिस और एसपी संपत उपाध्याय भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे. उनके साथ एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह, सीएसपी रितेश शिव समेत भेड़ाघाट और संजीवनी नगर थाना प्रभारी मौजूद थे. डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन अभिषेक की जान नहीं बचाई जा सकी, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस महकमे ने नम आंखों से तिलवारा घाट में अपने साथी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी.

मन्नत के बाद मातम: मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल