गणेशोत्सव की रौनक में दिखीं एकता कपूर, लालबागचा राजा को किया नमन
मुंबई: गणेश उत्सव शुरू होते ही मुंबई के लालबागचा राजा के दरबार में सितारों का हाजिरी लगाना लगातार जारी है। सेलेब्स लगातार लालबागचा राजा के आशीर्वाद के लिए पहुंच रहे हैं। अब इसी क्रम में टीवी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली निर्माता एकता कपूर भी लालबागचा राजा के दरबार में पहुंची हैं।
एकता ने साझा की तस्वीरें
बालाजी मोशन पिक्चर्स की मालकिन और टीवी व फिल्मों की दिग्गज निर्माता एकता कपूर बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए लालबागचा राजा के दरबार में पहुंची हैं। एकता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज की एक रील शेयर की है, जिसमें वो लालबागचा राजा के चरणों में अपना सिर रखे हुए हैं। जबकि एक तस्वीर में एकता बप्पा के दर्शन कर रही हैं। इसे शेयर करते हुए एकता ने कैप्शन में सिर्फ ‘लालबागचा राजा और बप्पा’ लिखा है।
लालबागचा राजा के दरबार में जारी है सितारों की हाजिरी
लालबागचा राजा के दर्शन के लिए लगातार ही सितारों का आना जारी है। आज ही अभिनेता वरुण धवन भी लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचे थे। जबकि इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, जान्हवी कपूर, जैकलीन फर्नांडीज समेत तमाम सितारे बप्पा के दरबार में अपनी हाजिरी लगा चुके हैं। इसके अलावा भी तमाम सितारे लगातार लालबागचा राजा के दरबार में पहुंच रहे हैं।
एकता के ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
एकता कपूर टेलीविजन के साथ-साथ फिल्मों के निर्माण में भी लगातार सक्रिय हैं। हाल ही में वो तब चर्चा में थीं जब उन्होंने अपने सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए सीजन की घोषणा की थी। अब यह शो 17 साल बाद फिर से टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। शो को एक बार फिर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें
इंटरनेट सेवाएं ठप होने की आशंका, RBI ला सकता है 100, 200, 500 के नए नोट
क्या सूर्यवंशी तोड़ पाएंगे बुमराह की गेंदों का जाल?