खरीदारी आसान पर महंगा हो सकता है नो-कॉस्ट ईएमआई, जानें कैसे बचें अतिरिक्त खर्च से
व्यापार: इस बार का त्योहारी सीजन खरीदारी के लिहाज से खास है, क्योंकि जीएसटी दरों में कटौती से उत्पादों के दाम घट गए हैं। इसके अलावा, खुदरा विक्रेता, कंपनियां और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म रेफ्रिजरेटर, टीवी, कार और एसी तक हर चीज पर ऑफर दे रहे हैं। ऐसा ही एक ऑफर है नो-कॉस्ट ईएमआई, जो लोकप्रिय है। ऐसा प्रचारित है कि इस पर कोई ब्याज नहीं लगता है। पहली नजर में यह सरल और सुविधाजनक लगता है। फिर भी, ध्यान से देखें तो नो-कॉस्ट ईएमआई में कई लागतें छिपी होती हैं। अगर आप भी त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए यह विकल्प चुनते हैं, तो लागतों पर जरूर ध्यान दें।
ऐसे काम करता है नो-कॉस्ट ईएमआई
नो-कॉस्ट ईएमआई ब्याज मुक्त नहीं होता, बल्कि आमतौर पर विक्रेता या निर्माता कंपनियां उत्पाद की कीमतों में बदलाव कर खुद उसका वहन करती हैं।
उदाहरण के लिए...12 फीसदी ब्याज पर अगर आप 30,000 रुपये का कोई उपकरण 12 महीने की ईएमआई पर खरीदते हैं, तो उसकी कुल लागत 33,600 रुपये होगी।
- नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प चुनने पर आपको उस उपकरण के लिए सिर्फ 30,000 रुपये का ही भुगतान करना होगा। इसमें विक्रेता ब्याज को वहन करने के लिए कीमत में बदलाव करता है।
- इसमें खरीदार को किफायती किस्तों में भुगतान करने की सुविधा मिल जाती है। बैंक को ब्याज मिलता है और विक्रेता/कंपनी की बिक्री बढ़ जाती है।
छिपी लागतें और छूट भी नहीं
नो-कॉस्ट ईएमआई में आमतौर पर अग्रिम छूट का लाभ नहीं मिलता है। 22,000 रुपये की कीमत वाला एक टीवी एक साथ भुगतान करने पर 19,500 रुपये का पड़ सकता है, लेकिन ईएमआई पर इसकी कीमत 22,000 रुपये रहेगी।
- इसके बाद अतिरिक्त शुल्क लगते हैं। नो-कॉस्ट ईएमआई के लिए प्रोसेसिंग शुल्क उत्पाद/लेनदेन के आधार पर 199 से 699 रुपये तक हो सकता है।
- एक किस्त चूकने पर 500 से 750 रुपये तक विलंब शुल्क और दंडात्मक ब्याज लग सकता है।
क्रेडिट स्कोर पर असर
नो-कॉस्ट ईएमआई को कर्ज माना जाता है। अगर कोई बड़ी खरीदारी करते हैं, जिस पर उपलब्ध क्रेडिट लिमिट की 30-40 फीसदी राशि खर्च होती है, तो आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित होता है। ईएमआई भुगतान में चूक पर विलंब शुल्क भी लगता है।
सही तरीके से इस्तेमाल करें, नहीं तो महंगा पड़ेगा
पैसे की कमी हो, तभी नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प का चुनाव करें। इससे थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। लेकिन, नो-कॉस्ट ईएमआई या कोई भी ऑफर लेने से पहले शुल्क, लागत और अन्य चीजों का ध्यान रखें। इस सुविधा का समझदारी से इस्तेमाल करने पर खरीदारी आसान बन सकती है, अन्यथा यह आपकी उम्मीद से अधिक महंगा पड़ सकता है। -आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंक बाजार

नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ओवरलोड लिफ्ट बनी हादसे की वजह, इंदौर में शादी समारोह के बीच 12 लोग घायल
200 साल की हिंदी पत्रकारिता का जश्न, CM योगी ने दिया संदेश
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
लोकतंत्र और जनहित के लिए प्रियंका गांधी ने सच सामने लाने की बात कही
हिमाचल राजनीति गरमाई: जयराम ठाकुर बोले—कांग्रेस को जड़ से खत्म करेंगे
भोपाल में सुरक्षा बलों का जलवा: NSG के हैरतअंगेज करतब, सीएम मोहन यादव ने सराहा
LPG संकट पर राहुल गांधी का बयान: पीएम मोदी के पास कोई रणनीति नहीं, कोविड जैसी अराजकता