75 साल के पति और 35 साल की पत्नी की अनबन बनी मौत की वजह, रिश्ते के राज से उठा पर्दा
जौनपुर: गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में तीन दिन पहले कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा दूरदराज के इलाकों में भी हो रही है। 75 साल के संगरू राम ने 35 साल की मनभावती से मंदिर में दूसरी शादी की। रात भर दोनों भविष्य की योजनाओं पर बतियाते रहे। सुबह ब्रेन स्ट्रोक से संगरू राम की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सीवीए (कॉर्डियो वैस्कुलर एक्सीडेंट) बताया गया। अब पूरे मामले में मनभावती की प्रतिक्रिया सामने आई है। रोते हुए मनभावती ने बताया कि संगरू की उम्र को देखते हुए वह शादी करने को नहीं तैयार थीं। उसने शादी टालने की कोशिश की। शादी के लिए अगले सोमवार की तारीख रखी लेकिन लोगों के दबाव के कारण उसने शादी कर ली।
पहले पति की मौत 7 सात पहले हो गई थी
मनभावती के पहले पति की मौत सात साल पहले हो गई थी। उसके तीन बच्चे (दो बेटियां और एक बेटा) हैं। पहले पति की मौत चोट लगने के बाद दिमाग की नस फटने से हुई थी। संगरू राम ने उससे आश्वासन दिया था कि वह उसके बच्चों की देखभाल करेगा। बदले में वह उसकी सेवा करेगी। संगरू राम की पहली पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई थी। तबसे वह घर में अकेले रहते थे। उनको भोजन वगैरह बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
संगरू राम की नहीं थी कोई संतान
संगरू राम का एक भतीजा दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। उसने अपने चाचा की मौत की वजह जानने के लिए थाने में तहरीर दी। वहां उसे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट दी गई। इसके बाद परिवारवालों ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया। संगरू राम की कोई संतान नहीं थी। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक थी।

मन्नत के बाद मातम: मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल