एनडीए की मुश्किलें शुरू हो जाएंगी योगी आदित्यनाथ के बिहार दौरे से – सांसद पप्पू यादव
पटना । सांसद पप्पू यादव (MP Pappu Yadav) ने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के बिहार दौरे से (With Yogi Adityanath’s Bihar Visit) एनडीए की मुश्किलें शुरू हो जाएंगी (NDA’s Problems will Begin) ।
पप्पू यादव ने कहा कि बिहार नफरत की भूमि नहीं है। यह गुरु गोविंद, महात्मा बुद्ध, लोहिया, जेपी, महात्मा गांधी, बाल्मीकि, राष्ट्रकवि दिनकर, विद्यापति और राजेंद्र बाबू की धरती है, जो शांति और प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि योगी जी को समझना चाहिए था कि बिहार नफरत की भूमि नहीं, शांति की भूमि है।
महागठबंधन में राजद और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपने गठबंधन को मजबूत करती है और उसे सम्मान देती है। उन्होंने बताया कि गठबंधन की तैयारियां सुचारू रूप से चल रही हैं। उन्होंने कहा, “हम दो कदम पीछे हटकर गठबंधन को मजबूत करने को तैयार हैं। जिन्हें मुख्यमंत्री बनना है, उन्हें अहंकार छोड़ना होगा। हम सम्मान देने को तैयार हैं।
सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर उन्होंने कहा कि वह नाराज नहीं हैं और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पप्पू यादव ने कांग्रेस को बिहार में मजबूत करने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कहे कि पप्पू यादव कोहिनूर है, तो बिहार एक तरफ हो जाएगा। राहुल गांधी बस हमें आशीर्वाद दे दें। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई दिल्ली जा रहा है, कोई नाराज है।
मुख्यमंत्री चेहरा को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि एनडीए भी बिना सीएम फेस के चुनाव लड़ रही है, लेकिन उनसे कोई सवाल नहीं पूछता। उन्होंने कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है, लेकिन चुनाव बाद क्या होगा, सभी को पता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इसके संकेत दिए थे। कांग्रेस की उम्मीदवार सूची पर पप्पू यादव ने कहा कि एनडीए को उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि महागठबंधन में सब ठीक है और जल्द ही कांग्रेस की लिस्ट जारी हो जाएगी।

उड़ान के दौरान आई दिक्कत, भोपाल में उतारा गया एयर इंडिया का विमान
ED की छापेमारी से मचा हड़कंप, भुल्लर केस में जांच तेज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है यह प्यारी झलक
US ने ड्रग्स नेटवर्क पर कसा शिकंजा, समुद्र में नाव पर हमला, 3 की मौत
कहा—“उनसे ज्यादा खूबसूरत मुझे कोई नहीं लगा”
राजनीति में हलचल: संदीप पाठक और राघव चड्ढा अब भाजपा सांसद
आज से बदलेगा मेट्रो सफर, भोपाल और इंदौर में नई टिकटिंग व्यवस्था शुरू
क्या बदलेगा बॉलीवुड का सिस्टम? उठ रहे बड़े सवाल
फैंस के लिए चौंकाने वाला, लेकिन नियमों के मुताबिक सही फैसला