कॉस्मेटिक सर्जरी पर बोलीं जान्हवी कपूर– ‘मां के गाइडेंस ने दिया सही नजरिया’
मुंबई: टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल के हालिया एपिसोड में जान्हवी कपूर और करण जौहर शामिल हुए। इस दौरान अभिनेत्री जान्हवी ने सौंदर्य और कॉस्मेटिक सर्जरी से जुड़े मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपनी दिवंगत मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के मार्गदर्शन पर भी प्रकाश डाला। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
सुंदरता को लेकरकी बात
जान्हवी कपूर ने बताया बेबाक तरीके से अपनी राय बताई। टूम मच शो में उन्होंने कहा, "मैं गेटकीपिंग में विश्वास नहीं करती। मैं उन युवा लड़कियों में से एक थी, जो सोशल मीडिया के आगमन और हर किसी को एक खास तरीके से देखने और जज होते देखकर बहुत प्रभावित हुई थीं। मैं युवा लड़कियों के मन में पूर्णता के इस विचार को हमेशा के लिए नहीं थोपना चाहती। मैं इस बात में बहुत विश्वास रखती हूं कि आप जो चाहें करें, जो भी आपको खुशी दे, वही करें। मुझे हर चीज के बारे में पूरी तरह से खुलकर बात करने में बहुत खुशी होगी।"
मां के मार्गदर्शन और सर्जरी पर रखी राय
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए बताया, "मुझे लगता है कि मैंने जो भी किया है, उसमें मैं बहुत समझदार, रूढ़िवादी और सही रही हूं। बेशक, मुझे अपनी मां का मार्गदर्शन मिला था और मैं उसे साझा करना चाहती हूं। यह एक चेतावनी भी है क्योंकि अगर कोई छोटी लड़की ऐसा वीडियो देखकर यह तय कर ले कि मुझे भी ये बफेलो-प्लास्टी करवानी है। फिर कुछ गड़बड़ हो जाए, तो यह सबसे बुरी बात होगी। मुझे लगता है कि पारदर्शिता जरूरी है।"
जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट
जान्हवी कपूर की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें इन दिनों ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ फिल्म में देखा जा रहा है। इससे पहले अभिनेत्री फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आई थीं। वहीं अगले साल रिलीज होने वाली एक साउथ फिल्म ‘पेड्डी’ में भी जाहन्वी अभिनय करती नजर आएंगी। इस फिल्म में वह राम चरण के साथ दिखेंगी।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल