भीषण टक्कर में दो की जान गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
गोंडा : सड़क पर वाहनाें की तेज रफ्तार अक्सर ही घातक साबित हाेती है। गाेंडा में गुरुवार काे सुबह तेज रफ्तार राेडवेज की बस और कार में सीधी टक्कर हाे गई। बस की तेज टक्कर से कार का अगला भाग काफी क्षतिग्रस्त हाे गया और उसमें सवार दाे लाेगाें की माैत हाे गई। दुर्घटना में घायल चार लाेगाें का इलाज कराया जा रहा है। बस का चालक फरार है।
कार व आलम बाग डिपो की रोडवेज बस में आमने-सामने टक्कर में कार सवार जेठ व बहू की मौत हो गई है। तीन बच्चे घायल हो गए हैं। घायलों को जिला मुख्यालय के एससीपीएम हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। चालक बस को छोड़कर फरार हो गया है। मृतक के स्वजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस जांच कर रही है।
भाईदूज पर कार से छोटे भाई की पत्नी हिना श्रीवास्तव, बेटे अयांश, भतीजे डुग्गू व ओमी को लेकर अयोध्या में रहने वाली बड़ी बहन मंजू श्रीवास्तव से मिलने जा रहे थे। गोंडा-बलरामपुर मार्ग स्थित गिलौली गांव के पास कार की सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज की थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। नीरज व उनकी बहू हिना की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कार से पांचों को लोगों को बाहर निकाला। घायलों को मेडिकल कालेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय लाया गया। स्वजन घायलों को लेकर एससीपीएम हास्पिटल चले गए।
मृतक के रिश्तेदार राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक नीरज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर से निकले थे। वह बहू, बेटे, भतीजे को अयोध्या दर्शन कराने जा रहे थे। रास्ते में दुर्घटना हो गई। इटियाथोक के थानाध्यक्ष केजी राय ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में लिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा किया जाएगा।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल