राजनीति से संन्यास ले लूंगा…कांग्रेस नेता ने बीजेपी के किसान नेताओं को दिया खुला चैलेंज
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी (PCC Chief Jitu Patwari) हाल ही में धान की बोरी लेकर शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के बंगले पर पहुंचे थे। इसे लेकर राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने बीजेपी के किसान नेताओं को खुला चैलेंज दिया हैं। उन्होंने कहा कि 50 किलो का बोरा उठाकर पीसीसी से केंद्रीय कृषि मंत्री के बंगले तक चलता है तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस चैलेंज को स्वीकार किया है।
एमपी कांग्रेस के मीडिया मुकेश नायक ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को बड़ा चैलेंज दे दिया। मुकेश ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने कांधे पर 50 किलो का बोरा उठाकर चले थे। पीसीसी से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले तक गए थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी का कोई नेता 50 किलो का बोरा कंधे पर उठाकर पीसीसी से शिवराज सिंह के बंगले तक लेकर चल दे तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह भी कहा कि भारत में दीवाली निराशाजनक और नीरस रही। 20 प्रतिशत लोगों ने दीवाली मनाई। 80 प्रतिशत ने इसके सिर्फ दर्शन किए, हाथ मलते रह गए। ऐसी कोई वजह नहीं थी जिससे अच्छी दीवाली मने। लोग दीप जलाने के लिए 180 रुपए लीटर का तेल नहीं खरीद पाए। राजगीर के लड्डुओं से दीवाली मनी, फसल खराब होने और राहत नहीं मिलने से ऐसा हुआ।
मुकेश नायक ने आगे कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को लाभ का धंधा बनाने के ऐलान किया था, ऐसा नहीं हुआ इसलिए दीवाली फीकी रही। कृषि उपकरण, डीजल महंगा होने से ऐसा हुआ। फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने से ऐसा हुआ। खाद की कालाबाजारी होने से ऐसा हुआ। वहीं कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने उमा भारती के चुनाव लड़ने के ऐलान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उमा भारती को चुनाव लड़ना चाहिए और बीजेपी को टिकट देना चाहिए। वैसे बीजेपी को धरती वाले नेता अब पसंद नहीं हैं, पॉवर शेयरिंग वाले नेता पसंद हैं।
वहीं कांग्रेस नेता मुकेश नायक के चैलेंज को भाजपा ने सशर्त स्वीकार किया। बीजेपी प्रवक्ता डॉ गुलरेज शेख ने कहा कि जीत पटवारी की तरह 50 किलो का बोरा लेकर मैं चलूंगा। पीसीसी से शिवराज जी के बंगले तक चलने को तैयार हूं। डॉ गुलरेज ने कहा कि मुकेश नायक यह स्वीकार करें कि ऐसा होने पर वो फूल सिंह बरेया की तरह मुंह काला करेंगे और बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आकर मुंह काला करने को तैयार हैं।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव