क्यूआर कोड वाले जन्म प्रमाणपत्र के बिना नहीं बनेगा आधार, छत्तीसगढ़ में साढ़े तीन लाख बच्चे प्रभावित
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों ग्रामीण परिवार अपने बच्चों के आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए भटक रहे हैं। कारण पुराने मैनुअल जन्म प्रमाण पत्र अब आधार बनाने के लिए मान्य नहीं हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूएआईडी) ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल क्यूआर कोड वाले डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे। इस नए नियम से करीब 3.5 लाख बच्चों के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया अटक गई है।
वर्ष 2018 से 2020 के बीच राज्य में 6.16 लाख जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5.15 लाख प्रमाण पत्र जारी किए गए। इनमें से अधिकतर ग्रामीण इलाकों के लगभग 3.5 लाख मैनुअल प्रमाण पत्र क्यूआर कोड रहित हैं। अब आधार के लिए पहले डिजिटल सर्टिफिकेट बनवाना होगा, जिसमें कोड जनरेट होने के बाद ही आधार कार्ड बन सकेगा। यह लंबी और तकनीकी रूप से जटिल प्रक्रिया है। पंचायत स्तर पर सर्वर की धीमी गति और प्रशिक्षण की कमी के कारण प्रक्रिया और भी धीमी हो गई है।
गांवों में अब भी जारी हो रहे मैनुअल सर्टिफिकेट
सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 2021 के बाद से सभी जन्म प्रमाण पत्र केंद्र सरकार के पोर्टल से क्यूआर कोड सहित बन रहे हैं। फिर भी तकनीकी जानकारी की कमी और सर्वर की सुस्ती के कारण कई पंचायत सचिव अब भी मैनुअल प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं, जिससे बच्चों के आधार कार्ड अटक रहे हैं।
ग्रामीण अभिभावकों की बढ़ी परेशानी
गांवों में हजारों बच्चों ने पुराने मैनुअल प्रमाण पत्र के आधार पर स्कूल में दाखिला लिया है। अब स्कूलों द्वारा आधार अनिवार्य करने पर अभिभावक परेशानी में हैं। पोर्टल की धीमी गति और तकनीकी दिक्कतों के चलते न तो नया डिजिटल प्रमाण पत्र समय पर बन पा रहा है, न आधार कार्ड।
रिकॉर्ड मिस मैच हो रहे हैं
मैन्युअल प्रमाण पत्र जहां से जारी हुआ है वहां जाकर नए क्यूआर कोड वाले जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जिनके रिकॉर्ड मिस मैच हो रहे हैं उन्हें सुधरवाना पड़ेगा। इसके बाद ही नया जन्म प्रमाण पत्र जारी होगा। - याकूब कुजूर, उप संचालक, योजना एवं सांख्यिकी

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल