तिलक वर्मा ने साझा किया दिल छू लेने वाला अनुभव, आकाश अंबानी और जय शाह बने नायक
नई दिल्ली: तिलक वर्मा हाल ही में खत्म हुए एशिया कप 2025 में भारत की जीत के हीरो रहे हैं. उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान की हलक से जीत छीन ली थी. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान को पीटकर भारत को एशिया कप 2025 का चैंपियन बनाने वाले तिलक वर्मा के लिए ऐसा कर पाना मुमकिन ना होता अगर 3 साल पहले आकाश अंबानी और जय शाह ने उनकी जान बचाने में जल्दीबाजी ना दिखाई होती. भारत के बाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने अपनी जिंदगी का ये सच गौरव कपूर के शो-ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस- में बताया.
तिलक वर्मा जब हुए जानलेवा बीमारी के शिकार
तिलक वर्मा ने कहा कि साल 2022 में वो इंडिया ए के साथ बांग्लादेश में सीरीज खेल रहे थे, जहां बल्लेबाजी के दौरान वो रबडोमायोलिसिस का शिकार बन गए, जो एक जानलेवा बीमारी है. इसमें शरीर की मांसपेशियां टूटने लगती हैं और नसों में बह रहे खून में मायोग्लोबिन नाम के रसायन चले जाते हैं, जो सीधे किडनी को खराब करने का काम करती हैं.
तिलक ने अपनी जिंदगी के उस घातक पल को यादकर बताया कि वो अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे. तभी अचानक ही उनकी आंखों में खिंचाव होने लगा. उनकी उंगलियों ने काम करना बंद कर दिया. उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसा उनका शरीर पत्थर का बन गया है. क्योंकि सबकुछ अकड़ गया था.
तिलक वर्मा ने बताया कि बिगड़ी सेहत के चलते उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा. उन्होंने बताया कि उन्हें याद है कि उनके हाथों से ग्लव्स को काटकर निकाला गया था. क्योंकि हाथों की उंगलियां मुड़ नहीं रही थीं.
आकाश अंबानी और जय शाह ने की मदद, बचाई जान
तिलक वर्मा ने उस जानलेवा बीमारी से बच निकलने के पीछे आकाश अंबानी और जय शाह के प्रयासों की भी सराहना की. उन्होंने उसके लिए उनका शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि मेरी बिगड़ी सेहत का पता चलते ही आकाश अंबानी ने BCCI के तत्कालीन सेक्रेटरी जय शाह को संपर्क किया. उन्होंने उनसे मेरा हाल पूछा. और, फिर दोनों के प्रयासों से मुझे इलाज के लिए जल्दी से जल्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया. तिलक वर्मा ने बताया कि कंडीशन इतनी सीरियस थी कि डॉक्टर ने कहा था कि अगर थोड़ी देर और हो जाती तो जान भी जा सकती थी.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव