विंध्य क्षेत्र के लिए खुशखबरी! रीवा से इंदौर की फ्लाइट शुरू होने को तैयार
मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र को एक और बड़ा तोहफ़ा मिलने जा रहा है. रीवा-दिल्ली उड़ान सेवा के बाद अब रीवा से इंदौर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट 22 दिसंबर से शुरू होने जा रही है. इंडिगो ने इसके लिए आधिकारिक शेड्यूल 19 नवंबर को ही जारी कर दिया है |
रीवा-इंदौर का ऐसा रहेगा किराया
जानकारी के मुताबिक 22 दिसंबर से शुरू होने वाली रीवा से इंदौर की एकतरफा यात्रा का किराया 4528 रुपए तय किया गया है, जबकि अतिरिक्त सेवाओं के साथ यह 5578 रुपए होगा. वहीं इंदौर से रीवा आने का किराया 4258 रुपए रखा गया है |इंडिगो ने बताया कि रीवा अब मध्य प्रदेश में एयरलाइन का छठा गंतव्य है और यह नई सेवा टियर-2 और टियर-3 शहरों के बीच व्यापारिक और यात्रा के अवसरों को मजबूत करेगी |
इस कनेक्टिविटी से रीवा के यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता, भुवनेश्वर, रायपुर, लखनऊ और नागपुर जैसे प्रमुख शहरों तक पहुंचने में और आसानी होगी. इन उड़ानों की बुकिंग वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अधिकृत ट्रैवल पार्टनर्स पर शुरू हो चुकी है |
रीवा से होगा तीन उड़ानों का संचालन
इंदौर से रीवा के लिए फ्लाइट रोजाना संचालित होगी | 6ई 7363 इंदौर से सुबह 11:30 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:15 बजे रीवा पहुंचेगी | वहीं 6ई 7364 रीवा से प्रतिदिन दोपहर 1:35 बजे रवाना होकर 3:25 बजे इंदौर पहुंचेगी. वर्तमान में रीवा एयरपोर्ट से 10 नवंबर को शुरू हुई रीवा-दिल्ली सेवा सप्ताह में तीन दिन चल रही है, लेकिन 22 दिसंबर से रीवा-इंदौर उड़ान जुड़ने के बाद यहां से कुल तीन उड़ानों का संचालन होने लगेगा, जिससे विंध्य क्षेत्र की हवाई सुविधाओं का और विस्तार होगा |

टीम इंडिया के भविष्य पर अय्यर का भरोसा, वैभव को बताया खास खिलाड़ी
BCCI का मास्टर प्लान: अलग-अलग सीरीज में दिखेंगी दो भारतीय टीमें
खरगे का तंज: बंगाल की चुनावी रैलियों में ही क्यों व्यस्त रहते हैं प्रधानमंत्री
जस्टिस विक्रमनाथ की पीठ करेगी सुनवाई: अमित जोगी की याचिका पर 23 अप्रैल को होने वाली जिरह पर टिकीं उम्मीदें।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर मंडराया संकट, रिफाइनरी में आग के बाद युद्धस्तर पर बचाव कार्य
सॉफ़्टवेयर की गलती या सुरक्षा में चूक? डिजिटल जनगणना के नक्शे में अरुणाचल पर बड़ी गलती
फाइल के बदले बादाम: तिफरा ऑफिस में एक साल की देरी पड़ी भारी, वीडियो देख हरकत में आया प्रशासन।
बाल-बाल बचे यात्री! डोंबिवली में खाली रैक उतरा और पनवेल में गिरी स्टेशन की लिफ्ट
घर बैठे लें स्ट्रीट फूड का मजा, बनाएं मसालेदार झालमुड़ी