दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े का सख्त संदेश, दबाव की राजनीति पर दो-टूक
Swapnil Wankhede: इन दिनों मध्य प्रदेश के दतिया जिले के कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े लगातार सुर्खियों में हैं। जनसुनवाई के दौरान एक पटवारी को निलंबित करने के बाद उपजे विवाद और उस पर कलेक्टर की दो-टूक प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। प्रशासनिक सख्ती और स्पष्ट संदेश के चलते कलेक्टर वानखड़े की चर्चा हर ओर हो रही है।
18 दिसंबर को दतिया में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने पटवारी शैलेंद्र शर्मा को तत्काल निलंबित कर दिया था। इस कार्रवाई से नाराज होकर जिले के कई पटवारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और विरोध जताया। इसी दौरान कलेक्टर का सख्त रुख सामने आया, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि नेताओं के माध्यम से प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Swapnil Wankhede ने पटवारियों को संबोधित करते हुए कहा, “आप 60-70 लोग यहां आकर खड़े हो जाएंगे तो क्या मैं दब जाऊंगा? ऐसा नहीं होने वाला। भगवान और माई मेरे साथ हैं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी विषय पर चर्चा के लिए तीन-चार प्रतिनिधि आ सकते हैं, लेकिन बार-बार झुंड बनाकर आना अनुचित है और यह जानबूझकर दबाव बनाने की कोशिश मानी जाएगी। उल्लेखनीय है कि पटवारियों का समूह 15 दिनों में दूसरी बार कलेक्ट्रेट पहुंचा था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर कलेक्टर वानखड़े ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।
दतिया कलेक्टर Swapnil Wankhede मूल रूप से महाराष्ट्र के अमरावती जिले के निवासी हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने तीन नौकरियां कीं और चौथे प्रयास में IAS अधिकारी बने। 132वीं रैंक हासिल कर वे 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी बने। इससे पहले उनका चयन 2013 में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर भी हुआ था।

मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
बढ़ती गर्मी ने बदली दिनचर्या, MP में रात में लू; मजदूरों को दोपहर में राहत