मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. श्याम सुंदर अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित ऐश्वर्या विंड मिल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय श्याम सुंदर अग्रवाल की पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्याम सुंदर अग्रवाल समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने जीवन में समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा समाज और शासन परिवार के साथ खड़ा है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक राजेश मूणत, विधायक संपत अग्रवाल, छगन मुंदड़ा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत श्याम सुंदर अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर