CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, अंबिकापुर सबसे ठंडा शहर
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। सर्दी का सबसे ज्यादा प्रभाव प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में देखने को मिल रहा है। खासकर सरगुजा संभाग में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मैनपाट में कड़ाके की ठंड के कारण घास और पत्तों पर ओस की बूंदें जम गईं, जिससे सुबह के समय पूरा इलाका सफेद चादर में लिपटा नजर आया।
प्रदेश का सबसे ठंडा शहर अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा सरगुजा और आसपास के जिलों में सुबह के समय घने कोहरे का असर भी देखने को मिला, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। राजधानी रायपुर के लालपुर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री और माना में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर में 10.2, पेंड्रा रोड में 9.8, दुर्ग में 9, राजनांदगांव में 9.5 और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा।
CG Weather Update में यह भी बताया गया है कि प्रदेश का सबसे गर्म शहर जगदलपुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के लिए शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण ठंड का असर बना हुआ है। हालांकि अगले तीन दिनों में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। CG Weather Update से साफ है कि फिलहाल छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत मिलने में थोड़ा समय लगेगा।

राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर