CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची EOW-ACB, 28 जनवरी को होगी सुनवाई
CG Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की जमानत को EOW-ACB ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. वहीं अब इस मामले में 28 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.
6 महिने बाद जेल से बाहर आए थे चैतन्य बघेल
3 जनवरी को 6 महिने बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल जेल से बाहर आए थे. शराब घोटाले मामले में चैतन्य बघेल को ED ने 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था. पिछले 6 महीने से चैतन्य बघेल रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे. शराब घोटाले मामले में आरोपी चैतन्य बघेल को बिलासपुर हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहाई हुई थी.
शराब घोटाले मामले में चैतन्य बघेल मुख्य आरोपी
बता दें कि ED के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल मुख्य आरोपी हैं. आरोप है कि शराब घोटाले से हुई कमाई के पैसे को चैतन्य बघेल ने अपने कंपनी में निवेश किया है. ED की चार्जशीट में चैतन्य बघेल को लगभग 1000 करोड रुपए का फायदा होने की बात कही गई है. इस मामले में भ्रष्टाचार को लेकर EOW भी चैतन्य बघेल के खिलाफ जांच कर रही है. दोनों मामलों में जमानत मिलने के बाद आज चैतन्य बघेल की रिहाई हुई है.

मेगा बजट ‘रामायण’ फिल्म को भव्य स्तर पर लाने की तैयारी
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला मामला: बीमार मां को बेटे ने छत से गिराया, मौत
सुरक्षा में सेंध या तकनीकी गड़बड़ी? एक कॉल से बदला CRPF काफिले का रूट
ईरान-सऊदी-पाकिस्तान के बीच बढ़ी कूटनीतिक गतिविधियां, वेस्ट एशिया संकट पर फोकस
विज्ञापन नियमों के उल्लंघन पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश
कौन जीतेगा कोलकाता-11? इन्हीं सीटों से तय होगी पश्चिम बंगाल की सत्ता
नक्सल आंदोलन से आगे बढ़ा बंगाल: चुनाव में अब जनता की प्राथमिकता विकास
गंगा एक्सप्रेसवे से यूपी को मिलेगी नई रफ्तार