ऐसे समय में इतनी नीच बातें…अजित पवार पर ममता के बयान पर क्या बोलीं कंगना?
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ममता बनर्जी के रीसेंट बयान पर गुस्सा निकाला है। ममता ने अजित पवार के निधन पर कुछ ऐसा कहा जिस पर कंगना भड़क गईं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के नेता अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन को लेकर कुछ बातें कह रही हैं। उन्होंने इशारा किया कि क्रैश दुर्घटना नहीं साजिश हो सकती है। ममता की इस टिप्पणी को कंगना ने नीच बताया है। उन्होंने ममता बनर्जी की सोच पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीति का सबसे निचला स्तर करार दिया है।
कंगना को आया गुस्सा
कंगना रनौत ने ममता बनर्जी के अजित पवार पर दिए बयान पर गुस्सा जताया। कंगना ने कहा कि देश जब इस दुख का शोक मना रहा है तो ऐसा बयान अशोभनीय है। कंगना ने कहा कि वे लोग भी हेलिकॉप्टर से ट्रैवल करते हैं। सुबह-सुबह ऐसी दुर्घटना हो गई। ममता बनर्जी को इस वक्त ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।ममता बनर्जी के बयान पर कंगना ने कहा, 'हम सब इतनी बड़ी ट्रैजिडी पर शोक मना रहे हैं और अभी ऐसी बातें करना ठीक नहीं। इस समय पर इतनी नीच बातें करना...उनको थोड़ा संयम अपनाना चाहिए।'
क्या बोली थीं ममता
ममता बनर्जी ने कहा था कि क्रैश बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के लोग सुरक्षित नहीं हैं यहां तक कि नेता भी। फिर ममता बोली थीं कि मैंने सोशल मीडिया से दो दिन पहले सुना था कि अजित पवार भाजपा छोड़ना चाहते हैं और अब ये हो गया। ममता ने जांच की मांग की और बोलीं, 'जांच एजेंसीज को नहीं सौंपनी चाहिए क्योंकि मुझे लगता है कि सब बिके हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट पर ही लोगों का भरोसा बचा है।'

राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ