गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिनों का छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर पंडुम में होंगे शामिल, ये है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) तीन दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर 7 फरवरी 2026 को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे. गृह मंत्री नक्सलवाद की स्थिति को लेकर हाईलेवल रिव्यू मीटिंग करेंगे. इसके साथ ही बस्तर पंडुम (Bastar Pandum) में शिरकत करेंगे. इसके साथ वे कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
गृह मंत्री अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 फरवरी 2026 को शाम 4.40 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुचेंगे.
रायपुर एयरपोर्ट से निजी होटल के लिए रवाना होंगे.
8 फरवरी को अमित शाह सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग लेंगे.
शाम 5 बजे से 6.10 बजे तक ‘शिफ्टिंग द लेंस’ थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव में शामिल होंगे.
निजी होटल में ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रात्रि विश्राम करेंगे.
गृह मंत्री 9 फरवरी को बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे.
सुबह 11 बजे विशेष विमान से रायपुर से दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.
दंतेश्वरी एयरपोर्ट से बाय रोड बस्तर पंडूम कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे.
दोपहर 12.05 से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होंगे.
शाम 4.20 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा क्यों अहम है?
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा अहम माना जा रहा है. दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से नक्सलवाद के खात्मे के लिए 31 मार्च 2026 की डेडलाइन तय की गई है. इस डेडलाइन के लगभग दो महीने पहले ये दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अमित शाह ने सार्वजनिक मंचों से कई बार इस बारे में घोषणा की है. इस बार जब गृह मंत्री आ रहे हैं तो नक्सलवाद पर उच्च स्तरीय बैठक भी की जा रही है. पिछले दो महीने में उनका ये दूसरा दौरा है. इससे पहले वे नवंबर में आए थे और DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे.

हाई कोर्ट में पुलिसिया जांच पर सवाल: भाई की शादी के नाम पर खुद की शादी की गलत रिपोर्ट
बंगाल में मोहन यादव का प्रहार: "जंगलराज से त्रस्त जनता अब मांग रही है हिसाब"
समंदर में सामरिक शक्ति का प्रदर्शन: मिसाइल टेस्टिंग को लेकर आमने-सामने आए भारत-पाक
वित्त और विदेश मंत्री से होगी चर्चा: नेपाली मंत्रियों संग बैठक करेंगे अमेरिकी सहायक सचिव
हाउसिंग बोर्ड की लापरवाही: साल भर से फाइल नहीं मिली तो बादाम लेकर दफ्तर पहुँचा परेशान शख्स।
पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन: ऐतिहासिक फैसलों की उम्मीद में देश, रात 8:30 बजे होगा सीधा प्रसारण
सावधान निजी स्कूल संचालक! RTE प्रवेश से मना करने पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई
महंगाई का पहिया थमा: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, दिल्ली से मुंबई तक पुराने भाव बरकरार।
तमिलनाडु में चीख-पुकार: बस की टक्कर के बाद खाई में गिरने से 9 पर्यटकों की मौत